11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में 11 और 12 मई को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार, IMD ने येलो अलर्ट किया जारी

IMD Yellow Alert Delhi: दिल्ली-NCR में अगले दो दिन मौसम बदलने वाला है। IMD ने बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

2 min read
Google source verification
Delhi NCR Weather Update

प्रतीकात्मक तस्वीर

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR के लोगों को मई में पड़ रही भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली है क्योंकि इस हफ्ते की शुरुआत बारिश और तेज हवाओं के साथ होने वाली है। अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश, बादल और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में अचानक बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली में कुछ दिन राहत के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली का तापमान 37 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मंगलवार और बुधवार को मौसम थोड़ा और ठंडा हो सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बुधवार तक तापमान 34 से 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 मई तक राजधानी में तेज लू चलने के आसार काफी कम हैं, हालांकि इसके बाद वीकेंड तक गर्मी फिर बढ़ सकती है।

मई में इस बार नहीं दिख रही तेज गर्मी की मार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम थोड़ा ठंडा बना हुआ है। उनका कहना है कि मई के पहले आधे महीने में गर्मी सामान्य से कम रह सकती है। यही वजह है कि इस बार मई में अभी तक तेज लू जैसी हालत देखने को नहीं मिली। पांच मई को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई थी। वहीं इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान अब तक 38.6 डिग्री दर्ज किया गया है। बीच-बीच में आने वाले बादल और तेज हवाएं तापमान को तेजी से बढ़ने नहीं दे रही हैं।

स्कूलों में शुरू हुई छुट्टियां

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। हालांकि 9वीं, 10वीं और 12वीं के बच्चों की स्पेशल क्लासेज छुट्टियों में भी चलती रहेंगी। वहीं मौ,म विभाग ने बारिश, तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान थोड़ा संभलकर रहें। ऐसे मौसम में खुले में खड़े होने या पेड़ों के नीचे रुकने से बचना चाहिए, क्योंकि तेज हवा में पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा रहता है।