
लाइसेंस हो या बर्थ सर्टिफिकेट, अब दिल्ली वालों को घर बैठे मिलेगा इन 23 सेवाओं का लाभ
Delhi MCD Door Step Delivery Scheme: केजरीवाल सरकार की योजनाओं को MCD में लागू करने का काम शुरू हो गया है। केजरीवाल सरकार ने 'डोर स्टेप डिलीवरी' योजना को लागू करने का फैसला किया है। इस योजना के लागू होते ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जनता को घर बैठे 23 सेवाओं का लाभ मिलने लगेगा। जिसके बाद से दिल्ली नगर निगम की कई सेवाओं जैसे ट्रेड लाइसेंस, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने जैसे काम के लिए निगम के ऑफिस में जाने की जरुरत नहीं होगी। अगर इन सर्टिफिकेट को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत आती है तो ऑनलाइन माध्यम से इसे हल भी किया जाएगा।
इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे
(1) बर्थ सर्टिफिकेट (2) बर्थ सर्टिफिकेट (अपडेशन) (3) डेथ सर्टिफिकेट (4) नया स्वास्थ्य बिजनेस लाइसेंस (5) स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस (अपडेशन) (6) नया फैक्टरी लाइसेंस नया (7) फैक्टरी लाइसेंस (अपडेशन) (8) संपत्ति टैक्स रिटर्न (9) नए पशु मेडिकल लाइसेंस (10) पशु मेडिकल लाइसेंस (अपडेशन) (11) किराए का रथ नया (12) किराए का रथ (अपडेशन) (13) द बाज़री (अपडेशन) (14) हॉकिंग (अपडेशन) (15) पार्क बुकिंग (16) सामुदायिक हॉल बुकिंग (17) पालतू पशु लाइसेंस (18) व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस के लिए नया आवेदन (19) व्यापार एवं भंडारण लाइसेंस अपडेशन के लिए आवेदन (20) व्यापार और भंडारण नए लाइसेंस अपलोड कमी दस्तावेज़ (21) व्यापार और भंडारण अपडेशन लाइसेंस कमी दस्तावेज़ (अपडेशन लाइसेंस मामले) (22) कंवर्जन एवं पार्किंग शुल्क (23) ई-म्यूटेशन संपत्ति टैक्स एप्लीकेशन
सुविधा का लाभ लेने से पहले जान लीजिए ये जरुरी बातें
सबसे पहले यह जानना जरुरी है कि इस डोर स्टेप डिलीवरी की सुविधा सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ही मिलेगी। हेल्थ ट्रेड लाइसेंस, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट, रिन्यूअल लाइसेंस, संपत्ति टैक्स जमा कराने आदि सुविधाओं के लिए 25 रुपये प्रति पेज या लाइसेंस देने होंगे। इसके अलावा निगम की सेवाओं के लिए 155035 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना के तहत आने वाले किसी भी काम को दो दिन यानी 48 घंटे के अंदर पूरा करना है। 'डोर स्टेप डिलीवरी' स्कीम का लाभ दिल्ली वालों को अक्टूबर महीने से मिलनी शुरू हो जाएगी।
Published on:
29 Aug 2023, 9:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.