25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, 2,308 मामले दर्ज; सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Flu Advisory: दिल्ली में मौसमी फ्लू के बीच H1N1 के 2,308 मामले सामने आए हैं। सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
2 min read
Google source verification
H1N1 cases in India

दिल्ली सरकार ने स्वाइन फ्लू को लेकर जारी की एडवाइजरी (Photo-IANS)

Delhi Swine Flu Cases: देश में मौसमी फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू के संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में अब तक 2,308 H1N1 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा करीब 650 फ्लू के मामले भी दर्ज किए गए हैं।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और श्वसन संबंधी स्वच्छता का ध्यान रखने की अपील की गई है। सरकार ने साफ किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली में अस्पतालों को तैयार रहने के निर्देश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि H1N1 और डेंगू को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। इसमें एनडीएमसी, नगर निगम और कैंटोनमेंट क्षेत्रों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है। अस्पतालों में पर्याप्त बेड, डॉक्टर और दवाइयां उपलब्ध हैं। मंत्री के मुताबिक करीब 3,000 मरीज H1N1 के दोनों वैरिएंट से प्रभावित होकर अस्पताल पहुंचे हैं और अधिकांश मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले, जबकि दूसरे फ्लू वैरिएंट के करीब 600 से 650 मामले सामने आए हैं। वहीं, डेंगू के करीब 2,200 मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है और न ही कोई मरीज ICU या वेंटिलेटर पर है।

दिल्ली के अस्पतालों में H1N1 मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि यदि किसी मरीज को अस्पताल में बेड देने से इनकार किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

देशभर में तीन वायरस की निगरानी

ICMR के महानिदेशक राजीव बहल के मुताबिक, कोरोना महामारी के बाद भारत की वायरस निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। इसके जरिए देश में फैल रहे वायरस की वास्तविक समय में पहचान करने की क्षमता बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि देशभर में 73 प्रयोगशालाएं इस निगरानी व्यवस्था का हिस्सा हैं। गंभीर श्वसन संक्रमण समेत अन्य मामलों से लिए गए नमूनों की हर सप्ताह जांच की जाती है और अलग-अलग वायरस की मौजूदगी का पता लगाया जाता है।

वर्तमान निगरानी आंकड़ों के मुताबिक देश में H1N1 का प्रसार अधिक देखा जा रहा है। इसके अलावा Influenza B और कोविड-19 के मामले भी सामने आ रहे हैं। यानी इस समय देश में Influenza A, Influenza B और कोविड संक्रमण तीनों की निगरानी की जा रही है।