30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में सुस्त हुई मानसून की रफ्तार, जानिए कब तक बारिश होने के आसार

Delhi Weather News Updates Today सितंबर के आखिरी तीन दिन दिल्ली औऱ आस-पास के इलाकों में गर्जन के साथ बादल छाए रहने के आसार, बारिश को लेकर करना पड़ सकता है इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 28 Sep 2021, 9:28 AM IST

Delhi Weather News Updates Today

Delhi Weather News Updates Today

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सितंबर के महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ( Delhi Weather News Updates Today ) के साथ अब मानसून ( Monsoon In Delhi ) की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ गई है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) ने अब भी दिल्ली में बारिश ( Delhi Rains )का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक दो दिन अब दिल्ली में बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय तो है, लेकिन रफ्तार कमजोर पड़ गई है। यही वजह है कि सोमवार को दिनभर बारिश का इंतजार ही होता रहा। बादल तो कई बार छाए, लेकिन बरसे नहीं। मंगलवार को भी गर्जन के साथ बादल छाए रहने के आसार हैं, कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः मौसम विभाग ने दी तेलंगाना में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, दिल्ली-बंगाल-यूपी-हरियाणा में बारिश

दिल्ली में बारिश के थमने के साथ ही तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 34.3 और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 61 से 93 फीसद रहा।

आईएमडी के मुताबिक मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने के भी आसार हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना काफी कम है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

अक्टूबर में भी फिर होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर के अंतिम तीन दिन राजधानी दिल्ली में ज्यादा बारिश के आसार नहीं है। लेकिन अक्टूबर के पहले सफ्ताह में एक बार फिर मानसून मेहरबान नजर आएगा। शुरुआती तीन दिनों में ही झमाझम बारिश के आसर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदूषण में दिखी बढ़ोतरी
बारिश का सिलसिला थमते ही दिल्ली में प्रदूषण ने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। राजधानी और आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण फिर से बढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, दो दिन झमाझम बारिश के आसार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम और नोएडा को छोड़ दें तो सोमवार को एनसीआर में सभी जगह का एयर इंडेक्स 100 के पार चला गया।

हवा की गुणवत्ता संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। सफर इंडिया का कहना है कि बारिश का दौर थमने से हाल-फिलहाल वायु प्रदूषण की यही श्रेणी बने रहने की संभावना है।