15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन कभी ना करें ये 7 काम

Dhanteras 2021: धन त्रयोदसी यानी धनतेरस वर्ष का ऐसा दिन होता है, जब खरीदारी करने से साल भर घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। हालांकि इस दिन आपको कुछ ऐसी चीजों से बचना चाहिए, जिनको करने से आपको फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है।

2 min read
Google source verification
Dhanteras 2021: Never do these 7 things on this auspicious day

Dhanteras 2021: Never do these 7 things on this auspicious day

नई दिल्ली। Dhanteras 2021: हर साल त्योहारी सीजन में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी धनतेरस का दिन खरीदारी के लिहाज से काफी शुभ माना गया है। हर वर्ष दिवाली से दो दिन पहले मनाए जाने वाले धनतेरस के लिए शास्‍त्रों में कई नियम बताए गए हैं।हालांकि इसके साथ ही इस दिन कई ऐसे काम हैं, जिन्हें करना आपको नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस बार धनतेरस 2 नवंबर 2021 और दिवाली 4 नवंबर को पड़ रही है। इसलिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, क्‍या खरीदना चाहिए और क्‍या नहीं लाना चाहिए आपको इस बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ ऐसे काम जो आपको धन त्रयोदसी के दिन नहीं करने चाहिए।

1. इन चीजों का दान ना करें

धनतेरस के दिन किसी भी दूध, दही, सफेद मिठाई जैसी सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ माना गया है।

2. एल्यूमिनियम-लोहे के सामान

अगर आप धनतेरस के दिन एल्‍यूमीनियम या लोहे के सामान या बर्तन खरीद कर लाते हैं, तो यह भी काफी बड़े संकट की वजह बन सकते हैं। एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का कारण माना गया है और इसकी वजह एल्यूमीनियम पर राहू का अधिक प्रभाव होना होता है। वहीं, चूंकि लोहा का संबंध शनि देव से है, इसलिए इस दिन पर लोहे का कोई सामान खरीदना बेहतर नहीं होगा और यह धन हानि की वजह बन सकता है।

3. नुकीले-धारदार सामान

अगर आप इस दिन नुकीले या फिर धारदार सामान खरीदकर लाते हैं, तो यह घर में अशांति और कलह का कारण बन सकती हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन सुई खरीदना भी नुकसानदायक माना जाता है।

4. कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन

धन त्रयोदसी के दिन कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन या अन्य सामान भी नहीं खरीदने चाहिए क्योंकि यह राहू से संबंधित होते हैं। इतना ही नहीं धनतेरस के दिन कांच या चीनी मिट्टी के बर्तनों-सामान के इस्तेमाल भी ना करें, तो अच्छा रहेगा।

5. काले रंग से जुड़ी चीजें

धनतेरस के शुभ दिन बाजार से काले रंग का कोई भी सामान या कपड़े आदि खरीदकर घर में ना लाएं। शनि से जुड़ा होने के चलते इसकी खरीदारी अशुभ मानी गई है।

6. मिलावटी सामान

इस दिन आप घर-गृहस्थी से जुड़े रोजमर्रा के सामान की खरीदारी से भी बचें, क्योंकि इनमें मिलावट की संभावना होती है। फिर चाहे वो घी या तेल या ऐसा ही कुछ और क्‍यों ना हो। बेहतर रहेगा कि आप इनकी खरीदारी धनतेरस से पहले या बाद में करें और सुखी रहें।

7. स्‍टील और प्‍लास्टिक के सामान

धनतेरस के दिन तांबे-पीतल, चांदी जैसी शुद्ध धातुओं के बर्तन खरीदना शुभ माना गया है, लेकिन स्‍टील के बर्तन या प्‍लास्टिक के सामान खरीदकर लाना काफी अशुभ साबित हो सकता है। इन चीजों की खरीदारी आपको मुसीबत में डाल सकती है। इसके साथ ही आप जो भी शुद्ध धातु के बर्तन खरीदकर लाएं, तो घर आते ही उनमें चावल या पानी भर दें क्योंकि धनतेरस को घर में खाली बर्तन खरीदकर लाना भी अशुभ माना गया है।