26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिजाब से लेकर चीनी की कीमत तक, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस को देशहित से दिक्कत

Dilip Ghosh Attack Rahul Gandhi: पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। साथ ही चीनी की कीमतों और हिजाब को लेकर भी दिया बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा।
2 min read
Google source verification
Dilip Ghosh

दिलीप घोष (फोटो- एएनआई)

Dilip Ghosh: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रहार किया है। उन्होंने 'वंदे मातरम' के विरोध को लेकर कहा कि देशहित में होने वाले कामों से हमेशा कांग्रेस को समस्या रहती है। इस दौरान, दिलीप घोष ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने मनुस्मृति को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा और हिजाब को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

हिजाब पर क्या बोले मंत्री दिलीप घोष

खड़गपुर से विधायक व शुभेन्दु सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आर्मी, पुलिस और दूसरे पैरामिलिट्री फोर्सेस में भी महिलाएं जा रही हैं तो वो क्या हिजाब पहनकर जाती हैं? स्कूल का ड्रेस सभी को मानना है। कोई अपने घर में, सामाजिक अनुष्ठान में अपने पसंद का पोशाक पहन सकता है मगर जहां व्यवस्था और अनुशासन की बात है, वहां तो इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती है।

'वंदे मातरम' को मान्यता दी गई

मंत्री दिलीप घोष ने बुधवार सुबह पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चाहे जो भी करें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। संसद में पहले ही एक कानून पास हो चुका है। संविधान और आजादी के बाद 'वंदे मातरम' को मान्यता दी गई है। देश के लोग इसका सम्मान करते हैं और इसे स्वीकार करते हैं। अब पूरे देश में 'वंदे मातरम' गाया जा रहा है और इसमें कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस को, जब देशहित में कुछ होता है, तो उससे समस्या रहती है।

उनके समय में क्या सस्ता था ?

चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि उनके समय में क्या सस्ता था? अगर आप प्रतिशत के हिसाब से तुलना करें, तो आज सब कुछ सस्ता है। उनके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। सरकार इतना अच्छा काम कर रही है कि उनके पास बात करने या विरोध करने के लिए कुछ नहीं है। वे अब क्या बयान दे रहे हैं और आगे क्या करेंगे? आपने अतीत में क्या किया? आपने 10 साल तक देश पर शासन किया। आपने देश को किस हालत में छोड़ा था? सोना तक बेचना पड़ा था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग