29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर चुने गए नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष

Dr Farooq Abdullah नवम्बर माह में फारुक अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। और अपने खराब सेहत का हवाला दिया। पर करीब 25 दिन फारूक अब्दुल्ला को एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Dec 2022, 4:42 PM IST

farooq.jpg

डॉ फारूक अब्दुल्ला एक बार फिर चुने गए नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष

ना..ना..करते फारूक अब्दुल्ला को एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। जाहिर है कि हाल ही में फारुक अब्दुल्ला ने अपने स्वास्थ का हवाला देते हुए नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष पद छोड़ने की इच्छा ज़ाहिर की थी। और अपना इस्तीफा दे दिया था। पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह गवारा नहीं हुआ। और नए अध्यक्ष चुने जाने तक पद पर बने रहने को कहा गया। आज सोमवार 5 दिसम्बर को एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस की कमान फारुक अब्दुल्ला के हाथों में दे दी गई। फारूक अब्दुल्ला को अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में समर्थन में 604 प्रस्ताव प्राप्त हुए। अब्दुल्ला को कश्मीर से 183, जम्मू से 396 और लद्दाख से 25 प्रस्ताव प्राप्त हुए। शेख अब्दुला की 117वीं जंयती के दौरान फारूक अब्दुल्ला (85 वर्ष) को नसीम बाग में पार्टी के संस्थापक के मकबरे के पास प्रतिनिधि सेशन में पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। नेकां का पिछला अध्यक्ष पद का चुनाव पांच साल पहले हुआ था।

फारूक अब्दुल्ला चुने गए निर्विरोध अध्यक्ष

वहीं दूसरी तरफ़, नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने बताया कि, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल फारूक अब्दुल्ला का नामांकन प्राप्त हुआ था। फारूक अब्दुल्ला को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। जाहिर है कि हाल ही में फारुक अब्दुल्ला ने अपने स्वास्थ का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्छा ज़ाहिर की थी।

फारूक अब्दुल्ला ने सबको दिया झटका

इस अवसर पर फारूक अब्दुल्लाह के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि, फारूक अब्दुल्ला ने हम सबको झटका दे दिया था जब एक मीटिंग के दौरान उन्होंने अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।. लेकिन पार्टी उन्हें पार्टी नेतृत्व छोड़ने की इजाज़त नहीं दे सकती है।

यह भी पढ़े - Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, 5 दिसंबर को नए अध्यक्ष का होगा चुनाव

यह भी पढ़े - गुजरात चुनाव में आप जीतेगी 103 सीटें, इसुदान गढ़वी ने जताई उम्मीद, जानें कौन हैं इसुदान