30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात चुनाव में आप जीतेगी 103 सीटें, इसुदान गढ़वी ने जताई उम्मीद, जानें कौन हैं इसुदान

आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने अहमदाबाद के विद्यासागर हाई स्कूल में अपना वोट डाला। साथ ही अवसर पर जनता से अपील की कि, लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद ज़रूरी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 5 Dec 2022, 3:16 PM IST

isudan_gadhvi.jpg

गुजरात चुनाव में आप जीतेगी 103 सीटें, इसुदान गढ़वी ने जताई उम्मीद, जानें कौन हैं इसुदान

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार 5 दिसम्बर को मतदान चल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और तमाम दिग्गज नेताओं ने आज अपना वोट डाला। बताया जा रहा है कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी में सीधा-सीधा मुकाबला है। आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने अहमदाबाद के विद्यासागर हाई स्कूल में अपना वोट डाला।
साथ ही अवसर पर जनता से अपील की कि, लोकतंत्र के लिए मतदान करना बेहद ज़रूरी है। वोट देने के बाद आम आदमी पार्टी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने कहाकि, मुझे उम्मीद है कि AAP पहले चरण की 89 सीटों में 51 से ज़्यादा और दूसरे चरण के मतदान में 52 से ज़्यादा सीटें जीतेगी।

इसुदान गढ़वी ने जाम खम्भालिया से लड़ा चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 'जाम खम्भालिया' विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। जाम खम्भालिया सीट के लिए वोटिंग पहले चरण में 1 दिसंबर को हुई थी। आम आदमी पार्टी के अनुसार, इसुदान गढ़वी को गुजरात के 73 फीसद लोगों ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में पसंद किया है।

द्वारका के रहने वाले हैं इसुदान गढ़वी

इसुदान गढ़वी तटीय सौराष्ट्र क्षेत्र में देवभूमि द्वारका जिले के जाम खंभालिया ब्लॉक के पिपलिया गांव के निवासी हैं। इसुदान का सम्बंध किसान परिवार से है। इसुदान गढ़वी तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। उन्होंने अपना करियर मीडिया से शुरू किया था।

यह भी पढ़े - गुजरात चुनाव: AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी 'जाम खम्भालिया' से लडेंगे चुनाव, केजरीवाल ने की घोषणा

यह भी पढ़े - पीएम के भाई सोमा भाई मोदी आखिर क्यों हुए भावुक