18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC विवाद पर बोले कांग्रेस बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी: ‘नरेंद्र मोदी सरकार की कठपुतली बन चुका है चुनाव आयोग’

West Bengal Politics: TMC नाम-चिन्ह विवाद के बीच कांग्रेस बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने चुनाव आयोग को केंद्र सरकार की कठपुतली बताया और कहा कि पार्टी बंगाल उपचुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी।
2 min read
Google source verification
West Bengal politics

राहुल गांधी और कांग्रेस बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी। फोटो- फेसबुक (prakashjoshiaicc)

TMC Symbol Row: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर निर्वाचन आयोग के फैसले पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बड़े सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि आयोग स्वतंत्र रूप से काम करने के बजाय केंद्र सरकार के इशारों पर चल रहा है। कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रकाश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी काफी समय से यह बात कहती आ रही है कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रह गई है।

सरकार के दबाव में कर रही काम

उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों की कठपुतली बन चुका है। जोशी ने कहा कि राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और पूरी कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठते हैं। जिस स्वायत्त और निष्पक्ष संस्था को संविधान के तहत काम करना चाहिए, वह पूरी तरह से सरकार के दबाव में काम कर रही है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, आयोग का यह ढर्रा काफी समय से दिख रहा है।

कांग्रेस का ध्यान केवल अपनी चुनावी तैयारी पर

टीएमसी पर आए फैसले के राजनीतिक असर को खारिज करते हुए जोशी ने साफ किया कि कांग्रेस का ध्यान केवल अपनी चुनावी तैयारी पर है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की दोनों विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव में कांग्रेस मजबूती से उतरेगी और चुनाव को पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। दूसरों के साथ क्या हुआ, इस पर ध्यान देने के बजाय हमारा सारा फोकस अपने चुनाव को प्रभावी ढंग से लड़ने पर है।

भाजपा एक झूठी और जुमला पार्टी

वहीं पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक झूठी और जुमला पार्टी है। भाजपा का काम देश के लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा प्रणाली को खत्म करना है। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए एआई का इस्तेमाल कर रही है। इन्होंने चुनाव से पहले ही यह प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बहुत दुखद बात है। बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा और बंगाल में भी इन्होंने इसी तरह लूटपाट की थी।

नंदीग्राम-असम में कांग्रेस का समर्थन करेंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी कोलकाता में मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक फर्जी पार्टी है। इसका काम देश को मजबूत करना नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और शिक्षा व्यवस्था को नष्ट करना है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। अगर कोई इनके खिलाफ बोलता है, तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। इन्हें फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया जाता है। इनका एक्स अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम नंदीग्राम और असम में कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं। हम यह राष्ट्र के व्यापक हित में कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग