9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई; PWD मंत्री सतीश जारकीहोली के ठिकानों पर छापा, क्या है पूरा मामला?

Karnataka ED Raid: कर्नाटक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली और करीबियों से जुड़े 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Sep 09, 2026

Karnataka ED Raid

Karnataka ED Raid (Photo-IANS)

Karnataka ED Raid: बेंगलुरु। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की सुरक्षा में बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों सहित कुल 18 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

सरकारी आवास से डॉलर्स कॉलोनी तक छानबीन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईडी अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर बेंगलुरु स्थित मंत्री के सरकारी आवास पहुंची। इसके अलावा शहर के पॉश इलाके डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली के निजी घर पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। जांच टीम वित्तीय लेन-देन, संपत्ति के कागजात और संदिग्ध दस्तावेजों की सघन जांच कर रही है। ईडी के मुताबिक, कार्रवाई में सतीश जारकीहोली की बेटी और चिकोड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसरों पर भी छापे मारे गए हैं।

बहनोई वाई. मंजूनाथ पर भी कस चुका है शिकंजा

इससे पहले 24 जून को भी ईडी ने मंत्री के बहनोई और आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर वाई. मंजूनाथ के बेलगावी स्थित आवास पर छापेमारी की थी। अवैध रूप से विदेश पैसे भेजने (फेमा/मनी लॉन्ड्रिंग) के मामले में हुई उस कार्रवाई के तार बेंगलुरु में मंजूनाथ के अपार्टमेंट और मैसूरु व अर्सिकेरे में उनके सहयोगियों की संपत्तियों से जुड़े थे। फिलहाल सभी 18 ठिकानों पर ईडी का तलाशी अभियान जारी है और इस मामले में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग