1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM हेमंत सोरेन को ED ने सातवीं बार भेजा समन, कहा- हाजिर नहीं होने पर करेंगे कार्रवाई

CM Hemant Soren: ED ने CM सोरेन को छह बार समन जारी कर एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 30 Dec 2023, 2:13 PM IST

  ED sent summons to CM Hemant Soren for the seventh time, said - will take action if he does not appear

ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची जमीन घोटाले में सातवीं बार समन भेजा है। एजेंसी ने इसे आखिरी समन बताते हुए उन्हें सात दिनों के अंदर बयान दर्ज कराने को कहा है। सीएम को भेजे गए पत्र में ईडी ने कहा है कि वे दो दिनों के अंदर ऐसी जगह तय करके सूचित करें, जहां उनका बयान दर्ज किया जा सके। यह जगह दोनों पक्षों के लिए उपयुक्त होनी चाहिए।

सातवीं बार भेजा समन

बता दें कि इससे पहले ईडी ने CM सोरेन को छह बार समन जारी कर एजेंसी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। उन्हें 14 अगस्त 2023 को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इसके बाद 24 अगस्त, 9 सितंबर, 23 सितंबर, 4 अक्टूबर और 12 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था। सीएम इनमें से किसी समन पर हाजिर नहीं हुए। उन्होंने हर बार ईडी को लिखित जवाब भेजा और समन को अनुचित बताया। सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की, लेकिन उन्हें खास राहत नहीं मिली।

सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ का आरोप

सनद रहे कि रांची के बड़गाईं अचंल की जमीन से जुड़े सरकारी दस्तावेज में छेड़छाड़ और जालसाजी के मामले की जांच के सिलसिले में ईडी सीए हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करना चाहती है।

6 बार समन भेज चुकी है ED

एजेंसी द्वारा सोरेन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आपको छह बार समन भेजे गए, लेकिन आप एक बार भी इडी कार्यालय में हाजिर नहीं हुए। इसके लिए आपने निराधार कारण बताये। समन के आलोक में आपके हाजिर नहीं होने की वजह से मामले की जांच में अड़चन पैदा हो रही है। साथ ही जांच प्रभावित हो रही है। सातवें और आखिरी समन के बाद बयान दर्ज न कराने पर इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: नए साल से पहले भारतीय नौसेना ने बदले सितारे, जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला