29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई की एक और मार! HDFC ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज दरें, जानें अब कितनी ज्यादा देनी होगी

HDFC Home Loans Rate Hike: देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने अपनी होम लोन की ब्याज दर में 35 आधार अंकों (बीपीएस) की बढ़ोतरी की है। अब HDFC लिमिटेड के होम लोन की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 फीसदी हो जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Dec 2022, 12:42 PM IST

HDFC Home Loans Rate Hike

HDFC Home Loans Rate Hike

HDFC Home Loans Rate Hike: महंगाई से जूझ रही जनता को एक और मार पड़ी है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में इजाफा करने के कुछ दिन बाद अब देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। नए साल से पहले एचडीएफसी ने अपनी होम लोन की ब्याज दर में 35 बेसिस प्वाइंट या 0.35 प्रतिशत की बढोतरी कर दी है। अब होम लोन पर ब्याज दर बढ़ने से लोन की मासिक ईएमआई (EMI) भी बढ़ जाएगी।


बैंक की एक नियामक फाइलिंग के मुताबिक, हाउसिंग लोन पर खुदरा प्रमुख उधार दर, जिस पर समायोज्य दर गृह ऋण बेंचमार्क हैं, को 35 आधार अंकों से बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक द्वारा बढाई गई नए दर आज यानी 20 दिसंबर से लागू हो गई है। एचडीएफसी ने मई से संचयी रूप से अपने उधार में 225 बीपीएस का इजाफा किया है।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी कीमतों में बढ़त


यदि आपने होम लोन ले रखा है या फिर होम लोन लेने का प्लान बना रहे है। तो आपकी जेब अधिक ढ़ीली पड़ेगी। क्योंकि होम लोन पर ब्याज दर बढ़ने से आपने लोन की मासिक ईएमआई भी बढ़ जाएगी। एचडीएफसी का कहना है कि यह नई दरें सिर्फ उन्हीं ग्राहकों पर लागू होगी, जिनका ‘क्रेडिट स्कोर' 800 या उससे अधिक है।

यह भी पढ़ें- सीनियर सिटिजंस को ये बैंक दे रहे FD पर ज्यादा ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट्स


आपको बता दें कि आरबीआई ने 7 दिसंबर, 2022 को अपनी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट को 0.35% बढ़ाकर 5.9% से 6.25% कर दिया है। रेपो रेट में वृद्धि के बाद कई सरकारी और प्राइवेट बैंक ने भी होम लोन की दरें बढ़ा दी है।