
मणिपुर में गोलीबारी में चार लोगों की मौत (Photo-IANS)
Manipur Violence: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सोमवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में मृतकों में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है। यह घटना दोपहर करीब 1 बजे मोंगजंग गांव के पास हुई, जो चुराचांदपुर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे, जब हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोलियां चलाईं। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हमला कुकी उग्रवादी समूहों के बीच चल रही गुटीय प्रतिद्वंद्विता का नतीजा है।
पुलिस ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोलीबारी में फंसी एक महिला की बाद में मौत हो गई। वहीं प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमला पॉइंट-ब्लैंक रेंज से किया गया। मृतकों में थांगबोई हाओकिप उर्फ थापी भी शामिल है, जो कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ था, जो एक प्रमुख कुकी उग्रवादी संगठन है।
घटनास्थल से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए। हालांकि अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि यह हमला कुकी समुदाय के विभिन्न गुटों के बीच आपसी टकराव का परिणाम हो सकता है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल को सील कर दिया और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।
बता दें कि पिछले काफी समय से मणिपुर जातीय और सांप्रदायिक तनाव से जूझ रहा है। इस कारण इस हमले से राज्य के हालात और खराब हो सकते हैं। इस हमले के बाद प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों के बयान भी दर्ज कर रही है।
Published on:
30 Jun 2025 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
