28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्ती, पैसा और प्यार में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

कर्नाटक पुलिस ने उडुपी जिले में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और महाराष्ट्र के सांगली निवासी 37 वर्षीय प्रवीण अरुण चौगले को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 15 Nov 2023, 9:20 PM IST

love_and_murder.png

कर्नाटक पुलिस ने उडुपी जिले में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में महाराष्ट्र के सांगली निवासी प्रवीण अरुण चौगले को गिरफ्तार कर लिया है। चौगले मृतक अफनान के साथ मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर ही काम करता था। यहीं उसे अफनान से प्यार हो गया। कुछ दिन बाद ही अफनान से कुछ पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई इसके बाद फिर उसने अफनान और उसकी मां हसीना, अयनाज और असीम की हत्या कर दी। चौगले ने यह बात कबूल भी कर ली है। हसीना का पति दुबई में काम करता है।

उडुपी के एसपी डॉ. अरुण ने बुधवार को मीडिया को बताया कि प्रवीण अरुण चौगले ने 12 नवंबर को चार हत्याएं करने की बात कबूल कर ली है। उसने प्यार, दोस्ती और पैसों के मामले में अनबन के कारण इस अपराध को अंजाम दिया। वह केवल अफनान को मारना चाहता था लेकिन अपराध छुपाने के लिए उसने तीन अन्य लोगों को भी मार दिया।

...इसलिए कर दी हत्या
प्रवीण अरुण चौगले शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे लेकिन उसे अपनी सहकर्मी अफनान से प्यार हो गया। दोनों में पैसों का लेन-देन था। यह बात उनके परिवारों तक पहुंच गई और दोनों में मारपीट हो गई। प्रवीण की पत्‍नी ने अफनान और उसके परिवार से मारपीट भी की थी। इसके बाद अफनान ने प्रवीण से सारी बातचीत बंद कर दी। यह बर्दाश्त नहीं कर पाया और फिर उसने अफानान को मारने का फैसला किया। जब घर में मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें भी मार डाला।

...पांच टीमों ने की तहकीकात
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रवीण ने एक ऑटो लिया था। अफनान के घर के पास उतर गया था। इसके बाद एक एक करके सबकी हत्या कर दी। उसने हसीना की सास के साथ भी मारपीट की थी। पड़ोसी लड़की को भी धमकाकर भगा दिया। पुलिस ने प्रवीण बेलगावी जिले के कुदाची में एक रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग