29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनकाउंटर में मारा गया गैंगेस्टर अमृतपाल सिंह, फिल्मी स्टाइल में की थी भागने की कोशिश

हत्या समेत कई संगीन वारदातों में वांछित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इस बीच उसने हथकड़ी में छिपाई पिस्तौल से फायर झोंककर भागने की कोशिश की लेकिन, एनकाउंटर में पुलिस टीम ने उसे ढेर कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 20 Dec 2023, 3:54 PM IST

punjab_police1.jpg

कई संगीन मामलों में वांछित गैंगेस्टर अमृतपाल सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर के ले जा रही थी। इस बीच उसने भागने की कोशिश की लेकिन एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया गया। पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में एक गैंगस्टर को गोली मार दी। वह घने कोहरे का फायदा उठाकर फिल्मी स्टाइल में पुलिस पर गोलियां चलाकर भागने की कोशिश कर रहा था। जंडियाला गुरु इलाके में अमृतपाल सिंह अमरी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। हत्या के चार मामलों में वांछित अमरी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था।

मौके से कई आपत्तिजनक चीज बरामद

पुलिस अमृतपाल सिंह को उस जगह लेकर आई, जहां उसने हेरोइन की खेप छुपाने की बात कबूल की थी। पुलिस को मौके से हेरोइन के अलावा एक इम्पोर्टेड पिस्तौल भी मिली। इस बीच आरोपी ने पिस्तौल उठाई और पुलिस पर गोली चला दी, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इस घटना में एक अन्य पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गया। एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपी घने कोहरे का फायदा उठाकर भागने की योजना बना रहा था।

कई संगीन मामलों में रहा शामिल

22 वर्षीय अमृतपाल सिंह चार हत्या व हत्याओं के कई प्रयास में शामिल था। मुठभेड़ के दौरान पंजाब पुलिस का एक कर्मचारी भी घायल हो गया, जिसे गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक दूसरे पुलिस की पगड़ी में भी गोली लगी, लेकिन पगड़ी की वजह से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपी अमृतपाल सिंह के कब्जे से दो किलो हेरोइन, प्वाइंट 30 बोर का पिस्टल और 30 गोलियां बरामद की है।