29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु: ब्वॉयफ्रेंड के फोन में 13 हजार से ज्यादा न्यूड देख हैरान रह गई युवती, जानिए पूरा मामला

Girl finds more than 13,000 nudes: बेंगलुरु की रहने वाली 22 वर्षीय युवती उस समय सदमे में आ गई, जब उसने अपने ब्वायफ्रेंड के फोन में खुद की और ऑफिस की कई महिलाओं की लगभग 13,000 से ज्यादा न्यूड देखी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 29 Nov 2023, 4:11 PM IST

 Girl finds more than 13,000 nudes in boyfriend phone in Bengaluru know the matter

बेंगलुरु की रहने वाली 22 वर्षीय तन्वी (बदला हुआ नाम) उस समय सदमे में आ गई, जब उसने अपने ब्वायफ्रेंड के फोन में खुद की और ऑफिस की कई महिलाओं की लगभग 13,000 से ज्यादा न्यूड फोटो देखी। जानकारी के मुताबिक तन्वी की मुलाकात 25 वर्षीय आदित्य संतोष से पांच महीने पहले एक बीपीओ कंपनी में हुई थी। जहां वह पहले से काम कर रही थी। एक अंग्रेजी रिपोर्ट के मुताबिक, युवती पिछले चार महीनों से रिलेशनशिप में थी।

ब्वॉयफ्रेंड ने रिकॉर्ड की थी अश्लील वीडियो

जानकारी के मुताबिकन यह मामला तब सामने आया जब तन्वी ने संतोष की जानकारी के बिना उनके कुछ अंतरंग पलों को डिलीट करने के लिए उसका फोन खोला, जिसे संतोष ने रिकॉर्ड किया था। ब्वॉयफ्रेंड की सच्चाई सामने आने के बाद तन्वी ने तुरंत संतोष से नाता तोड़ लिया और अपने अन्य सहकर्मियों को भविष्य में किसी भी परेशानी से बचाने के लिए 20 नवंबर को ऑफिस के सीनियर अधिकारियों को मामले की सूचना दी।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलंदूर स्थित बीपीओ कंपनी ने 23 नवंबर को साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में संतोष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संतोष ने तस्वीरों को मॉर्फ करने के लिए कंपनी के किसी भी उपकरण का उपयोग नहीं किया था। इस बीच पुलिस ने संतोष को उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि तस्वीरों को इक्ट्ठा करने के पीछे संतोष के मकसद को उजागर करने के लिए उन्हें और समय चाहिए।

ये भी पढ़ें: ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर युवती बनाती थी सहेलियों की अश्लील वीडियो, बाथरूम में लगाया हिडेन कैमरा