29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हंगर इंडेक्स के आंकड़ों पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- ‘अब भुखमरी में नए कीर्तिमान’

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत की स्थिति पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि बेरोजगारी, मंहगाई और अपराध के बाद अब सरकार ने भुखमरी में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 15 Oct 2021, 11:24 PM IST

Global hunger index 2021, congress targets gov for fall in india rank

Global hunger index 2021, congress targets gov for fall in india rank

नई दिल्ली। वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 में भारत अपने पड़ोसी देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल से भी पीछे है। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस का कहना है कि यह आंकड़े सत्ता में बैठे लोगों की कुशलता और विश्वसनीयता पर सीधा सवाल है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इन आंकड़ों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार की कार्यशैली और कुशलता पर सवाल उठाए हैं।

भुखमरी में नए कीर्तिमान
रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा बेरोजगारी, मंहगाई और अपराध के बाद अब सरकार ने भुखमरी में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अगर देश के लोग भरपेट खाना भी न खा सकें तो सत्ता के सिंहासन पर बैठे बादशाह की विश्वसनीयता व कुशलता पर सीधा सवाल है, क्या कोई सुनेगा?

बता दें कि 116 देशों के वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत फिसलकर 101वें स्थान पर आ गया है। खास बात यह है कि भारत के पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल भी इस सूचकांक में भारत से बेहतर स्थिति में हैं। इंडेक्स में नेपाल 76, बांग्लादेश 76 और पाकिस्तान 92 स्थान पर है, वहीं भारत 101वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: अब क्यों उठी सिंघु बॉर्डर को खाली कराने की मांग

गौरतलब है कि भारत जहां साल 2020 में भारत इस सूचकांक में 94वें स्थान पर था, वहीं एक साल बात आज वो 7 अंक नीचे फिसल गया है। इसके साथ ही भारत का जीएचआई स्कोर भी गिर गया है। साल 2002 में यह 38.8 था, जो 2012 और 2021 के बीच 28.8 से 27.5 के बीच रहा। बता दें कि जीएचआई स्कोर की गणना अल्पपोषण, कुपोषण, बच्चों की वृद्धि दर और बाल मृत्यु दर पर निर्भर करती है।