3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए काम कर रही सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तकनीक की दुनिया में ही बहुत सारे अवसर हैं, भारत सरकार हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 30 Jun 2022, 4:39 PM IST

हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए काम कर रही सरकार: पीएम मोदी

हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए काम कर रही सरकार: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बेंगलुरु में प्रौद्योगिकी और सेवाओं के एक प्रमुख सप्लायर बॉश इंडिया के नए 'स्मार्ट' कैंपस का उद्घाटन किया। पीएम ने बॉश इंडिया के पहले स्मार्ट कैंपस का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया, जिसे 800 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।

पीएम ने वर्तमान समय को तकनीक का युग बताते हुए कहा, "हम सभी ने पिछले दो वर्षों में प्रौद्योगिकी के लाभों को देखा है जब दुनिया एक सदी में सबसे बड़ी महामारी से लड़ रही है। इसलिए जरूरी है कि टेक और इनोवेशन में और भी निवेश किया जाए।" उन्होंने आगे कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पिछले दो वर्षों में निवेश बढ़ा है।

उन्होंने भारत के युवाओं को धन्यवाद करते हुए कहा, "हमारा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम दुनिया में सबसे बड़ा है। तकनीक की दुनिया में ही बहुत सारे अवसर हैं। भारत सरकार हर गांव में हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है।" प्रधानमंत्री ने आगे यह बात भी कही, "डिजिटल इंडिया के हमारे दृष्टिकोण में सरकार के हर पहलू के साथ प्रौद्योगिकी को एकीकृत करना शामिल है। मैं दुनिया से इन अवसरों का उपयोग करने और अपने देश में निवेश करने का आग्रह करूंगा।"

यह भी पढ़ें: Alt News के मोहम्मद जुबैर ने पुलिस रिमांड को हाईकोर्ट में दी चुनौती, कल होगी सुनवाई

साथ ही साथ पीएम मोदी ने भारत में अपनी उपस्थिति के 100 वर्ष पूरे करने पर बॉश इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, "बॉश इंडिया को 100 साल पूरे करने पर बधाई। यह भारत और बॉश इंडिया दोनों के लिए एक विशेष वर्ष है। हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। और, आप भारत में अपनी उपस्थिति की शताब्दी मना रहे हैं। मुझे बॉश स्मार्ट कैंपस का उद्घाटन करते हुए भी खुशी हो रही है। यह परिसर निश्चित रूप से भारत और विश्व के लिए भविष्य के उत्पादों और समाधानों को विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।"

यह भी पढ़ें: मणिपुर: आर्मी कैंप के पास लैंडस्लाइड, 7 शव बरामद, करीब 50 लोग लापता

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़