30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर फेंका ग्रेनेड, दो की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पुलिस टीम पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। बनाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस टीम पर ग्रेनेड फेंका, इससे एक पुलिसकर्मी समेत एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 10 Nov 2021, 8:43 PM IST

grenade attack on cop among two injured in srinagar jammu kashmir

grenade attack on cop among two injured in srinagar jammu kashmir

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज श्रीनगर में आतंकियों ने पुलिस टीम को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस टीम पर ग्रेनेड फेंका, इससे एक पुलिसकर्मी समेत एक स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में घेरा बंदी करके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कुछ ही दिन पहले ही हुआ था पुलिसकर्मी पर हमला
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी हाल ही में आतंकियों ने बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी पर उसके घर के बाहर भी गोलियां चलाई थीं। इससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन इस संबंध में कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके अगले ही दिन आतंकियों ने श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में एक कश्मीरी पंड़ित के सेल्समैन को निशाना बनाया। आतंकियों ने सेल्समैन पर गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में नहीं रुक रहे आतंकी हमले, अब कश्मीरी पंडित के सेल्समैन को बनाया निशाना

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों से आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। कुछ दिनों पहले कश्मीर में एक कश्मीर पंड़ित सहित कई स्थानीय लोगों की हत्या हुई थी। इसके बाद आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। 24 घंटे में आतंकियों ने यूपी और बिहार के 4 मजदूरों की हत्या कर दी, जिससे रोजगार की तलाश में कश्मीर आए प्रवासी मजदूर घर वापसी करने लगे। इसके बाद से सेना कश्मीर में लगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रही है।