
गुजरात चुनाव में भाजपा 135 से 145 के बीच जीतेगी सीट, हार्दिक पटेल का ऐलान
गुजरात चुनाव के लिए 37 केंद्रों पर मतगणना जारी है। 182 सीटों की लड़ाई त्रिकोणीय है। भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सभी की नजर मतगणना पर है। भाजपा के वीरमगाम विधानसभा सीट से उम्मीदवार हार्दिक पटेल ने ऐलान किया है कि, भाजपा 135 से 145 के बीच सीटों पर जीत दर्ज करेगी। युवा पाटीदार नेता विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा के सबसे प्रबल विरोधी थे। पर अब उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़कर भगवा पहन लिया है। वीरमगाम विधानसभा सीट से हार्दिक पटेल का मुकाबला आम आदमी पार्टी के कुवरजी ठाकोर से है। और कांग्रेस से लाखाभाई भारवाड़ चुनौती दे रहे हैं। लाखाभाई भारवाड़ ने 2017 के चुनाव में 75 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज कर थी।
37 केंद्रों पर हो रही है मतगणना
गुजरात विधानसभा चुनाव में डाले गए मतपत्रों की गिनती गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 37 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले आधे घंटे तक बैलेट पेपर से वोटों की गिनती होगी। सुबह 8.30 बजे से ईवीएम में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी अपने समर्थकों व मतगणना अभिकर्ताओं के साथ थानों पर पहुंच गए हैं।
कुल 3,16,06,968 वोटों की होगी गिनती
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी. भारती ने कहा कि, कुल 3,16,06,968 वोटों की गिनती की जाएगी। कुल 4,91,35,400 योग्य मतदाताओं में से 64.33 प्रतिशत ने मतदान किया, जिनमें से 1,69,26,152 पुरुष और 1,46,80,371 महिलाएं थीं।
सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे
पी. भारती ने कहा कि, 182 मतगणना पर्यवेक्षक, 182 चुनाव अधिकारी, 494 सहायक चुनाव अधिकारी, 78 अतिरिक्त चुनाव अधिकारी, 71 अतिरिक्त चुनाव अधिकारी इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
2017 के आम चुनावों में, 68.39 प्रतिशत मतदान के साथ 2,94,64,326 वोट पड़े थे, जिनमें से बीजेपी को 1,47,24,031, 49.05 प्रतिशत वोट और 99 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 1,24,37,661, 41.44 फीसदी और 77 सीटें मिली थीं।
Updated on:
08 Dec 2022 09:11 am
Published on:
08 Dec 2022 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
