29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात में भाजपा जीती तो इस पार्टी के रिकॉर्ड सात बार जीत की कर लेगी बराबरी

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की निगाहें अब मतगणना से आने वाले रिजल्ट पर बड़ी बेसब्री के साथ है। गुजरात चुनाव में भाजपा एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। जानें क्या है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Dec 2022, 8:36 AM IST

bjp_1_1.jpg

गुजरात चुनाव में भाजपा के सबसे अधिक उम्मीदवार हैं करोड़पति, दूसरे पर कांग्रेस

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात जनता के साथ-साथ आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की निगाहें अब मतगणना से आने वाले रिजल्ट पर बड़ी बेसब्री के साथ है। गुजरात चुनाव में भाजपा एक नया इतिहास रचने की तैयारी में है। गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा को इस बार कांग्रेस से ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी के साथ भी दो-दो हाथ करने पड़ रहे हैं। बावजूद इसके गुजरात में 182 सीटों की लड़ाई में अगर भाजपा जीती तो यह उसकी सातवी बार फतह होगी। तो वह प. बंगाल में वाममोर्चे की लगातार सात बार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

भाजपा बना सकती है जीतने का रिकॉर्ड

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसम्बर को 8 बजे से शुरू हो गई है। गुजरात चुनाव भाजपा के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि, भाजपा लगातार सात विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना सकती है। उस स्थिति में भाजपा CPI-M के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी जहां पर लेफ्ट ने बंगाल पर लगातार 34 साल तक राज किया था। इस बार गुजरात चुनाव में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, AIMIM संग करीब 39 पार्टियां अपने हाथ आजमा रहीं हैं। ऐसे में वोटों का बंटवारा भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

चुनाव 2017 में कांग्रेस को 77 व भाजपा को 99 सीटें मिलीं थीं

गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस ने कुल 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह 1985 के बाद से कांग्रेस का सबसे बेहतर प्रदर्शन था। 1985 में कांग्रेस को 149 सीटें मिली थीं। उसके बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी राज्य की सत्ता में कभी वापसी नहीं कर पाई। गुजरात में विधानसभा की कुल 182 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा ने इनमें से 99 पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़े - Gujarat Assembly Elections Result 2022 : सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, सबसे पहले गिने जाएंगे डाक मत पत्र