6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के केमिकल प्लांट में भीषण आग, दिल्ली समेत आसपास के इलाकों से पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

Haryana Chemical Plant fire breakout: हरियाणा के सोनीपत की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। दिल्ली से भी दमकल कर्मियों को बुलाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 17 Apr 2022, 10:24 PM IST

Haryana Chemical Plant Catches Fire, Delhi Fire Service Called In

Haryana Chemical Plant Catches Fire, Delhi Fire Service Called In

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली इलाके में रविवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लैट नंबर-53 में लगी इस आग में फैक्ट्री का सारा समान राख हो गया है। हरियाणा के विशेष अनुरोध पर दिल्ली दमकल सेवा ने भी अपने दमकल कर्मियों को ऑपरेशन के लिए भेजा है। इसके अलावा आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत के आसपास के जिलों से भी दमकल की गाड़ियां मँगवाई गई हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आगे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दमकलकर्मी आग को बुझाने में जुटे हैं। आग लगने से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है जिसमें में आप आगे की भयावहता को देख सकते हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन फैक्ट्री का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।

इससे पहले हरियाणा के सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में ही टूथब्रश बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय आग को बुझाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को बुलाया गया था।

आज मुंबई के नालासोपारा के पांडे नगर इलाके में एक गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। यहाँ अभी तक आग बुझाने का अभियान चल रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पिछले महीने, मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, 29 मार्च की शाम को मुंबादेवी मंदिर के पास पटेल बिल्डिंग में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़े - आग की आशंका से चिंतित विभाग क्योंकि चार दमकल कामचलाऊ, चार पूरी तरह खराब