
Haryana BJP
Haryana Election: हरियाणा (Haryana) में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। इससे पहले बीजेपी (BJP) ने अपने बागी नेताओं पर कड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 8 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। ये रणजीत चौटाला (Ranjit Singh Chautala), संदीप गर्ग, देवेंद्र कादयान, जिलेराम शर्मा, बच्चन सिंह आर्य, राधा अहलावत, नवीन गोयल और केहर सिंह रावत हैं।
बता दें कि बीजेपी ने इन 8 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। वहीं इन सबमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम रणजीत चौटाला का है। क्योंकि रणजीत चौटाला कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं और रानिया से टिकट नहीं मिलने से वे नाराज थे। रणजीत चौटाला पूर्व सीएम चौधरी देवी लाल के बेटे हैं।
Updated on:
29 Sep 2024, 9:14 PM IST
Published on:
29 Sep 2024, 9:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.