
Amit Shah In Haryana
Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) के प्रचार के लिए अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के वरिष्ठ नेता प्रचार के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस (Congress) पर जमकर निशाना साधा। साथ ही वक्फ बोर्ड कानून को लेकर भी बड़ी बात कही।
चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वक्फ बोर्ड कानून जो कानून है, इस वक्फ बोर्ड के कानून से बहुत सारी परेशानी है ना? इस कानून को शीतकालीन सत्र में सुधार कर इसे सीधा करने का काम करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी…कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने सेना का सम्मान नहीं किया। वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा किया। वन रैंक-वन पेंशन का तीसरा वर्जन भी पीएम मोदी ने लागू कर दिया है। अब नई तनख्वाह के साथ पेंशन मिलेगी।
Updated on:
29 Sep 2024, 2:05 PM IST
Published on:
29 Sep 2024, 2:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.