30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana: पहले मिला था हिंसा का इनपुट, SP लीव पर थे , RAF ने पहुंचने में देरी की, जानिए नूंह में कैसे बिगड़े हालात

Haryana Violence: शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़के का इनपुट मिल चुका था, फिर भी SP लीव पर चले गए थे। जहां हिंसा हुई वहां से RAF कैम्प की दूरी बेहद कम थी फिर भी घटनास्थल पर पहुंचने में काफी समय लग गया। फिर हालात बिगड़ते चले गए।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 1 Aug 2023, 12:13 PM IST

 पहले मिला था हिंसा का इनपुट, SP लीव पर थे , RAF ने पहुंचने में देरी की, जानिए नूहं में कैसे बिगड़े हालात

पहले मिला था हिंसा का इनपुट, SP लीव पर थे , RAF ने पहुंचने में देरी की, जानिए नूहं में कैसे बिगड़े हालात

Haryana Violence: हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसा और बवाल के बाद तनाव बना हुआ है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालात पर काबू पाने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। दो अगस्त तक के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। सभी शिक्षण संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है, उधर, नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 4 इलाकों में भी इंटरनेट बंद कर दिया गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि इन इलाकों में हिंसा भड़की कैसे।


शुरुआत ऐसे हुई

सबसे पहले सोमवार दोपहर तीन बजे न्यूज एजेंसी ANI पर खबर आती है कि हरियाणा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। फिर इसके कुछ देर बाद इसी एजेंसी द्वारा एक हिंसा का एक वीडियो शेयर किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में उग्र भीड़ पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे थे। इसके बाद लगने लगा कि ये झड़प मामूली नहीं है। फिर स्थिति बहुत तेजी से बिगड़ती चली गई।

अब इस घटना को लेकर पुलिस और प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि यात्रा पहले से ही तय थी और कई इनपुट ऐसे भी मिले थे कि यहां बवाल हो सकता है। फिर भी उस इनपुट को सीरियसली नहीं लिया गया।

अब तक आई जानकारी के मुताबिक मेवात में होने वाली इस धार्मिक यात्रा से दो दिन पहले ही मोनू मानेसर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी और बड़ी संख्या में लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की थी। मोनू मानेसर की अपील के बाद ही सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल होने लगा जिसके बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने भी इस पोस्ट के जवाब में सोशल मिडिया पर कई पोस्ट किये।


नूहं SP बोले- पता नहीं था इतना बवाल होगा

इस घटना पर नूंह के एसपी के बयान आने के बाद स्पष्ट हो गया कि कहीं न कहीं इस हिंसा को भड़कने के पीछे प्रशासन की लापरवाही भी है। उन्होंने अपने बयान में कहा- Local Intelligence Unit (LIU) से कुछ इनपुट मिले थे, लेकिन ये नहीं पता था कि इतना बवाल इतना ज्यादा हो जायेगा। इसके बाद तुरंत अलर्ट किया गया। हमने लगभग 500 पुलिसवालों को तैनात किया था, यात्रा के वक्त नूंह SP छुट्टी पर थे इसलिए पलवल के एसपी को इस क्षेत्र का जिम्मा दिया गया लेकिन हिंसा रुक नहीं पाई और बाद में भिवानी SP को विशेष चार्ज मिला।

बता दें कि इनपुट मिलने के बाद भी दंगा निरोधी बल यानी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की तैनाती नहीं हुई थी, जबकि घटनास्थल से RAF कैम्प आधे घंटे की दूरी पर ही था। जानकारी के मुताबिक, RAF को सूचना पहुंचाने में भी देरी की गई है। यही सब इनपुट कई तरह के सवाल पैदा करते हैं, क्योंकि इनपुट मिलने के बाद भी लोकल पुलिस और प्रशासन ने कोई सख्ती नहीं बरती थी।

शोभायात्रा में अगर हिंसा के इनपुट थे तो फिर इसपर रोक क्यों नहीं लगाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती क्यों नहीं की गई। लोकल इनपुट मिलने के बाद भी सोशल मिडिया पर दोनों पक्षों द्वारा किये जा रहे भड़काऊ पोस्ट पर रोक क्यों नहीं लगाया गया। ऐसे कई सवाल हैं जो प्रशासन द्वारा की गई लापरवाही पर सवाल उठाते हैं।


लेटेस्ट अपडेट जानिए

हरियाणा में शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में भड़की हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित 5 लोगों की जान जा चुकी है और 10 पुलिसकर्मियों समेत 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नूंह भेजे जाने के साथ ही, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां भी तैनात की गई हैं।

नूंह समेत गुरुग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में अब भी हालात तनावपूर्ण हैं। नूंह में इंटरनेट सेवाएं बंद करने और धारा-144 लगाने के साथ ही जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। नूंह, फरीदाबाद और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है।

यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन ने सभी पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बता दें कि, नूंह में कल भीड़ ने बृजमंडल यात्रा पर पथराव के बाद जुलूस में शामिल कई वाहनों आग लगा दी थी, जो करीब तीन किलोमीटर के दायरे में पार्क किये गए थे। उपद्रवियों ने इस दौरान हीरो बाइक के शोरूम से 200 बाइक लूटीं। शोरूम में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को भी पीटा।