1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा के पलवल में भीषण सड़क हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 5 की मौत, 16 घायल

Haryana Road Accident Palwal: हरियाणा के पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक से पिकअप की टक्कर में 5 लोगों की मौत और 16 लोग घायल हुए।
2 min read
Google source verification
palwal road accident

हरियाणा के पलवल में केएमपी एक्सप्रेस-वे सड़क हादसा। प्रतीकात्मक तस्वीर - पत्रिका

Haryana Road Accident: हरियाणा के पलवल में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत और 16 लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ, जब केएमपी एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक बेकाबू पिकअप ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

उधर, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल 16 लोगों का इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

ट्रक चालक और पिकअप चालक फरार

हरियाणा के पलवल में हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक के भी घटनास्थल से फरार होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों वाहन चालकों की तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कहा कि घायलों और मृतकों के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, मामले के संबंध में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बताए जा रहे सभी लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में पिकअप सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश के रूप में हुई है। घायलों में सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा और गोरा देवी शामिल हैं।

खाटू श्याम और सालासर बालाजी से लौट रहे थे

रिपोर्ट के मुताबिक, पिकअप सवार सभी लोग सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद मथुरा के वृंदावन जा रहे थे। जैसे ही पिकअप केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पलवल सीमा में पहुंची, तभी यह हादसा हो गया।