5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाढ़ का जायजा लेने गये मुख्यमंत्री के करीब से गुजरी तेज रफ्तार ट्रेन, बाल-बाल बचे CM

Hyderabad: आंध्र प्रदेश बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सुध लें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हैदराबाद

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 5 Sep 2024, 9:13 PM IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके काफी करीब से गुजर गई। वह गुरुवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित मधुरानगर में बुडामेरु के दौरे पर थे और रेलवे ब्रिज पर चलते हुए इलाके का जायजा ले रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री रेलवे ब्रिज पर चलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेन उनके पास से होकर गुजरी, गनीमत रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ।

बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा आंध्र प्रदेश

बता दें कि आंध्र प्रदेश बाढ़ के कहर से त्राहि-त्राहि कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वो बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की सुध लें। इस बीच, मुख्यमंत्री खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे और शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावितों को हर संभव मदद मुहैया कराएं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नायडू से बात की थी और राज्य को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

जमीन पर उतरकर लोगों की मदद करे सांसद विधायक

मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) विपक्ष में रहते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया करा सकती है, तो सत्ता में रहते हुए क्यों नहीं। उन्होंने सभी विधायकों और सांसदों को निर्देश दिया है कि वे जमीन पर उतरकर बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएं। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में रहते हुए विपदा के इस समय में अच्छा काम करेंगे, तो लोगों के दिलों में हमारे लिए अच्छी धारणा बनेगी। चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार से आंध्र प्रदेश की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा BJP की पहली लिस्ट आते ही इस्तीफों की झड़ी, कई दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी