30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Himachal Election: ADR रिपोर्ट में दावा, हिमाचल के 226 उम्मीदवार करोड़पति, 23% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले

Himachal Election: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए मैदान सज चुका है। भाजपा, कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। इस बीच चुनाव पर नजर रखने वाली संस्था एडीआर ने यहां के चुनाव पर अपनी रिपोर्ट जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Nov 2022, 5:16 PM IST

bjp__inc_aap.jpg

Himachal Election: ADR Report says 226 candidate are crorepati crime history on 23 percent

Himachal Pradesh Election 2022: पड़ाही राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होना है। 68 सीटों वाले इस राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बड़े नेताओं की रैली हो रही है। भाजपा राज नहीं रिवाज बदलने का नारा देते हुए सत्ता में वापसी का दावा पेश कर रही है। वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी-आपनी दावेदारी पेश कर रही है। इस बीच चुनाव पर नजर रखने वाली इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने चुनाव लड़ने वाले सभी 412 उम्मीदवारों के स्वयंभू हलफनामों का विश्लेषण किया है।

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिमाचल के 23 फीसदी उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 12 फीसदी उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं। मालूम हो कि 68 सीटों के लिए 412 उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें से 201 राष्ट्रीय दलों से, 67 राज्य दलों से, 45 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त दलों से और 99 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।


विश्लेषण किए गए कुल उम्मीदवारों में से 94 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले मिले। 2017 के चुनाव में 338 उम्मीदवारों में से 61 (18 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले मिले थे। इस बार गंभीर आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवार 50 (12 प्रतिशत) हैं, जबकि 2017 के चुनावों में 31 (नौ प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए थे।


प्रमुख दलों में, विश्लेषण किए गए 11 उम्मीदवारों में से सात (64 प्रतिशत) माकपा से हैं; कांग्रेस के 68 उम्मीदवारों में से 36 (53 प्रतिशत); भाजपा के 68 उम्मीदवारों में से 12 (18 प्रतिशत); आप के 67 उम्मीदवारों में से 12 (18 प्रतिशत); और बसपा के 53 उम्मीदवारों में से 2 (4 प्रतिशत) ने अपने हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं।


पांच उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित मामले घोषित किए हैं, जबकि दो ने अपने खिलाफ हत्या से संबंधित मामले घोषित किए हैं। 412 उम्मीदवारों में से 226 (55 फीसदी) करोड़पति हैं। प्रमुख दलों में कांग्रेस से 61 (90 प्रतिशत), भाजपा से 56 (82 प्रतिशत), आप से 35 (52 प्रतिशत), माकपा से चार (36 प्रतिशत) और 13 (25 प्रतिशत) ने बसपा से 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

यह भी पढ़ें - हिमाचल चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ BJP में शामिल