28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिमाचल में जारी रहेगा आसमानी आफत, महीने भर में गई 120 लोगों की जान, IMD का ‘रेड अलर्ट’

Himachal weather Alert: पहाड़ी राज्य हिमाचल में मंगलवार रात से ही राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे राजधानी शिमला को भारी नुकसान पहुंचा है। लगभग पिछले एक महीने में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में 120 लोगों की जान जा चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 24 Aug 2023, 6:12 PM IST

हिमाचल में जारी रहेगा आसमानी आफत, महीने भर में गई 120 लोगों की जान, IMD का 'रेड अलर्ट'

हिमाचल में जारी रहेगा आसमानी आफत, महीने भर में गई 120 लोगों की जान, IMD का 'रेड अलर्ट'

Himachal weather Alert: मानसून के लौटने से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 'प्रलय' आ गया है। बीते मंगलवार से शिमला में जबरदस्त बारिश हो रही है। मकान कागज के नाव की तरह बह रही है। दरकते पहाड़ों, भूस्खलन और एक बाद में दर्जनों धंसते घरों के वीडियो देख रूह कांप जा रहा है। आज गुरुवार को कुल्लू में एक साथ आठ इमारतें भरभरा कर लहरों में समा गई। अब तक राज्य में 10 हजार करोड़ की संपति का नुकसान हो चुका है। सीएम सुक्खू हर समय राज्य की हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे राज्य में हाहाकार मचा है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि हिमाचल में अगले दो दिनों तक मौसम बहुत खराब रहने वाला है।


अगले दो दिन राहत की उम्मीद नहीं

मानसून जब से लौटा है तब से इसने सबसे ज्यादा कहर पहाड़ी राज्य हिमाचल में बरपाया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले दो दिनों यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए जारी किया गया है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार रात से राज्य में तीसरे दौर की भारी बारिश शुरू हुई, जिससे शिमला शहर को भारी नुकसान हुआ।

पिछले महीने नौ और दस जुलाई को भीषण बारिश से मंडी और कुल्लू जिलों में तबाही मची थी। बड़ी संख्या में उस वक्त भी लोगों की जान गई थी। फिर शिमला और सोलन जिलों में 14 और 15 अगस्त को बारिश ने कहर ढाया था, तब तीन दिनों के भीतर ही 71 लोग कल के गाल में समा गए थे और बड़ी संख्या में लोग भूस्खलन के कारण दब गए थे।