
Crime (Photo Patrika)
बिहार के रोहतास जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर पति ने उस पर गोली चला दी। मामला रोहतास जिले के सरांव गांव का है और आरोपी की पहचान सुगंध कुमार यादव के रूप में की गई है। सुगंध कुमार
शादी के बाद से ही अपनी पत्नी पूनम देवी को उसके मायके जाने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और सुगंध ने पूनम को गोली मार दी और फिर अपने आप को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुगंध को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
सुंगध आए दिन पूनम की मां पर डायन होने का आरोप भी लगाता था और उसे अपने मायके जाने से रोकता था। घटना के दो दिन पहले ही पूनम अपने मामा के घर से अपने ससुराल लौटी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्साए सुगंध ने पूनम पर गोली चला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जांच के दौरान पुलिस ने सुंगध के घर से अवैध दो नाली देशी बंदूक तीन खोखा और एक कारतूस भी बरामद किया है।
सुगंध के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ लड़ाई करता रहता था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सुंगध का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। वह पत्नी की मां को डायन बता कर उसे मायके जाने से रोकता था और इसी को लेकर अक्सर दोनों में विवाद होता था।
Updated on:
25 Jun 2025 04:30 pm
Published on:
25 Jun 2025 04:30 pm
