21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैदराबाद में तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन ने महिला को कुचला, पवन कल्याण के सांसद के बेटे पर केस दर्ज

Hyderabad Aston Martin accident: हैदराबाद के इनऑर्बिट मॉल के पास तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार ने 26 वर्षीय भारती मुखी को कुचला। सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे संजुश पर केस दर्ज, लेकिन अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी।
2 min read
Google source verification
sanjush

आरोपी संजुश (फोटो- X @YakkatiSowmith)

Hyderabad Aston Martin accident: हैदराबाद के जुब्ली हिल्स इलाके में इनऑर्बिट मॉल के पास 16 अगस्त को तेज रफ्तार एस्टन मार्टिन कार की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवती भारती मुखी की मौत हो गई। इस मामले में अब हैदराबाद पुलिस ने जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे संजुश (21) के खिलाफ FIR दर्ज की है।

मॉल से निकलकर खाना लाने जा रही थी भारती

16 अगस्त की दोपहर को भारती मुखी अपनी सहकर्मी के साथ मॉल से निकलकर खाना लाने के लिए जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। भारती के सिर से खून बहने लगा। इसके बाद उसी कार में उसे अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मॉल मैनेजर पंजला अश्विन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए लिखा कि संजुश ने कार लापरवाही व बहुत तेज चलाई। आरोपी ने भारती को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें पांच साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।

संजुश को पुलिस ने नहीं किया है गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद की माधापुर पुलिस ने अभी तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि आरोपी शराब या नशे में नहीं था। उसके खिलाफ पहले कोई केस भी नहीं है। सड़क दुर्घटना लापरवाही का मामला माना जाता है। इसमें सजा सात साल से कम है और यह जमानती अपराध है। इसलिए रिमांड नहीं लिया गया।

पुलिस ने आरोपी को नोटिस जरूर भेज दिया है। संजुश 21 साल का है। वह ब्लैक रिज एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। संजुश ने अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, डलास से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। उनके पिता लिंगमनेनी रमेश जनसेना पार्टी के सांसद हैं। पार्टी आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी की अगुवाई वाली सरकार में शामिल है।

ओडिशा की रहने वाली थी युवती

भारती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली थीं। हैदराबाद में अपनी मां के साथ रहती थीं। उनके एक सहकर्मी ने कहा कि वह अच्छी लड़की थी। हमेशा काम करने को तैयार रहती थी। मॉल प्रबंधन ने इस मामले पर कुछ कहने से इनकार कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग