29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video Puri Beach : सुदर्शन पटनायक ने ऐसी दी शुभकामनाएं, समंदर किनारे बना दी 56 फीट की विश्व कप ट्रॉफी

ICC CWC 2023 Final :विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दी है। ओडिशा के तट पर उन्होंने 56 फीट लंबी विश्वकप ट्राफी तैयार की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 18 Nov 2023, 2:43 PM IST

icc_cwc_2023_final_india_vs_australia_world_cup_2023_final_ind_vs_aus.png

IND vs AUS ICC CWC 2023 Final: गुजरात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को होने जा रहे आईसीसी विश्व कप 2023 का रोमांच सर चढ़कर बोल रहा है। हर शख्स अपने अंदाज में विश्वकप में भारत की जीत के लिए शुभकामनां कर रहा है। रेलवे दर्शकों के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है तो भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम अपने हॉक विमानों से रोमांच पैदा करने की तैयारी में है। आग से निपटने के लिए फायर फाइटिंग टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है।

ऐसे में विश्व प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने अपने अंदाज में भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर "गुड लक टीम इंडिया" मेसेज के साथ 56 फीट लंबी विश्व कप ट्रॉफी की रेत की मूर्ति बनाई है। इसके लिए उन्होंने करीब 500 स्टील के कटोरे और 300 सौ क्रिकेट गेंदों का उपयोग किया है। इसी से उन्होंने विश्वकप ट्राफी की एक रेत की मूर्ति बनाई है।

सुदर्शन पटनायक ने इस मूर्तिकला को पूरा करने के लिए उनके रेत कला संस्थान के छात्रों ने उनके साथ काम किया। इस मूर्ति को पूरा करने में उन्हें लगभग छह घंटे लगे। गौरतलब है कि भारत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है।