
लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हैट्रिक लगाने से रोकने के लिए विपक्षी नेताओं ने इंडिया गठबंधन बनाया है। वहीं, आज यानी (19 दिसंबर) को इस गठबंधन की अहम बैठक दिल्ली में होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख पार्टियों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे, साझा जनसभाओं और नए सिरे से रणनीति बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी की संभावना जताई जा रही है। ब
ता दें कि यह बैठक पहले 6 दिसंबर को होने वाली थी। लेकिन पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और पार्टी प्रमुखों के न आने से मना करने के कारण बैठक को रद्द कर दिया गया था।
दिल्ली के 5 स्टार होटल में होगी बैठक
अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह बैठक दिल्ली के 5 स्टार अशोका होटल में होगी। बैठक में सीट शेयरिंग, साझा जनसभा एक सीट एक प्रत्याशी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बैठक के लिए सोमवार को ही दिल्ली पहुच गई थी। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
इस दौरान पत्रकारो के ये पूछने पर कि क्या सीट बंटवारे में देरी नहीं हो गई? इस पर टीएमसी प्रमुख ने कहा, ‘देर आए दुरुस्त आ।’ इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि वह देश भर में गठबंधन सहयोगियों के लिए प्रचार करने के लिए तैयार हैं। वहीं, उन्होंने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किया जाएगा।
जहां भी क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वहां भाजपा नहीं- तेजस्वी यादव
बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “पहले गठबंधन की जो समितियां बनाई गई थीं, वे पर्दे के पीछे काम कर रही थीं और चुनाव की तैयारी में जुटी थी। विपक्षी समूह में हर कोई अपनी भूमिका निभा रहा है और निभाएगा। हमारे गठबंधन में क्षेत्रीय दल बहुत मजबूत हैं, जहां भी क्षेत्रीय पार्टियां हैं, वहां भाजपा कहीं नजर नहीं आती और ज्यादातर क्षेत्रीय पार्टियां ‘इंडिया’ गठबंधन के साथ हैं।”
विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करना हमारा मकसद
वहीं, इंडिया गठबंधन में बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाईटेड) के नेता नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सभी की भूमिका एक समान है और सभी का उद्देश्य एक ही है कि विभाजनकारी ताकतों को सत्ता से बाहर करना है।
मैं नहीं, "हम" के नारे के साथ आगे बढ़ने का समय- कांग्रेस
वहीं, इस बैठक के आयोनकर्ताओं में से एक और एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों का इरादा एकजुटता बनाए रखते हुए ‘‘मैं नहीं, हम’’ नारे के साथ आगे बढ़ने का है। विपक्षी दलों के समक्ष अब चुनौती अगले आम चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए वैकल्पिक सकारात्मक एजेंडे के साथ सामने आने की है।
जाति आधारित गणना के मुद्दे को आगे ला सकता है विपक्ष
सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान गठबंधन के नेता जाति आधारित जनगणना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों को भी आगे बढ़ा सकता है। बता दें कि अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है। ‘इंडिया’ गठबंधन की अब तक तीन बैठक पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: अब कम होंगे चावल दाम, मोदी सरकार ने क्या उठाया कदम
Published on:
19 Dec 2023, 10:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.