11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, सचिन पायलट बोले- CEC को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं

INDIA bloc protest march: कांग्रेस नेता सचिन पायलट, समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मार्च के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट उनकी बात सुने और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Oct 2026, 3:03 PM IST

Sachin Pilot Tejashwi Yadav

Sachin Pilot - Tejashwi Yadav (Photo-IANS)

INDIA bloc protest march : नई दिल्ली। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च किया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट, समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मार्च के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट उनकी बात सुने और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

सीईसी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। सभी की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट उनकी बात सुने। पायलट ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने गैरकानूनी और असंवैधानिक काम किया है। उनके अनुसार, उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के आरोपों के समर्थन में सबूत पेश किए हैं और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपनी बात रखना चाहता है, लेकिन पुलिस युवाओं को पीट रही है और नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह खुद को बचाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।

आनंद भदौरिया बोले- इस्तीफे और गिरफ्तारी तक जारी रहेगा संघर्ष

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का उद्देश्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाना है। उन्होंने कहा कि जब तक सीईसी इस्तीफा नहीं देते और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह संघर्ष और विरोध जारी रहेगा।

तेजस्वी यादव बोले- बिहार से शुरू हुई लड़ाई

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ सबसे पहले बिहार में लड़ाई शुरू हुई थी। अब यह सामने आ गया है कि किस तरह वोट चोरी और चुनाव में धांधली की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतंत्र को लगातार कमजोर किया जा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जब लोकतंत्र पर लगातार हमला हो रहा हो और उसे कुचला जा रहा हो, तो चुप नहीं रहा जा सकता। चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए और लोकतंत्र के साथ संविधान की रक्षा जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे हर जरूरी कुर्बानी देने को तैयार हैं।