11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India Highest Tax Paying: शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा आयकर, थलपति दूसरे नंबर पर, क्रिकेटर्स में विराट कोहली सबसे आगे

India Highest Tax Paying: इस साल सबसे ज्यादा आयकर भरने वाले भारतीय सेलेब्स में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सबसे आगे रहे। 2022 में ‘सम्मान पत्र’ पाने वाले अक्षय इस बार शीर्ष 20 में भी नहीं है।

2 min read
Google source verification

India Highest Tax Paying: इस साल सबसे ज्यादा आयकर भरने वाले भारतीय सेलेब्स में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सबसे आगे रहे। उन्होंने 92 करोड़ रुपए का आयकर भरा। दक्षिण के सुपर स्टार थलपति विजय (80 करोड़ रुपए) दूसरे, जबकि बॉलीवुड के सलमान खान (75 करोड़ रुपए) तीसरे स्थान पर हैं। क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा आयकर विराट कोहली (66 करोड़ रुपए) ने भरा। एम.एस. धोनी (38 करोड़ रुपए) और सचिन तेंदुलकर (28 करोड़ रुपए) भी शीर्ष 10 आयकरदाताओं में शामिल हैं।

2022 में ‘सम्मान पत्र’ पाने वाले अक्षय इस बार शीर्ष 20 में भी नहीं

आश्चर्यजनक रूप से अभिनेता अक्षय कुमार का नाम शीर्ष 20 आयकरदाताओं में नहीं है, जिन्हें 2022 में सबसे ज्यादा आयकर भरने के लिए आयकर विभाग ने ‘सम्मान पत्र’ दिया था। फॉच्र्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2024 में आयकर भरने वाली दस शीर्ष हस्तियों में सात फिल्मों से, जबकि तीन क्रिकेट से हैं। फिल्मी हस्तियों में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ अजय देवगन, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन और कॉमेडियन कपिल शर्मा शामिल हैं।

अभिनेत्रियों में करीना कपूर सबसे आगे

शीर्ष 10 आयकरदाताओं में कोई अभिनेत्री शामिल नहीं है। करीना कपूर 20 करोड़ रुपए का आयकर भरकर अभिनेत्रियों में सबसे आगे हैं। उनके बाद कियारा आडवाणी ने 12 करोड़ और कैटरीना कैफ ने 11 करोड़ रुपए का आयकर भरा। पिछले साल शाहरुख खान की दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ ने बंपर कमाई की थी। इससे उनकी कमाई में बढ़ोतरी हुई, जबकि अक्षय कुमार की कई फिल्में घाटे का सौदा साबित हुईं।

यह भी पढ़ें- Pension Update: ‘अगले महीने से बंद हो जाएगी पेंशन’, सरकार ने पेंशनर्स को चेताया, जारी किया ये नया अपडेट

गांगुली की आय आमिर खान से ज्यादा

शीर्ष 20 आयकरदाताओं में सौरव गांगुली (23 करोड़), शाहिद कपूर (14 करोड़), हार्दिक पंड्या (13 करोड़), पंकज त्रिपाठी (11 करोड़), आमिर खान और ऋषभ पंत (दोनों 10-10 करोड़) शामिल हैं। अभिनेता आमिर खान की पिछले साल कोई फिल्म नहीं आई।

यह भी पढ़ें- बारिश के कारण रद्द हुई ट्रेन, कैसे मिलेगा टिकट का पैसा रिफंड? जानिए स्टेप बाई स्टेप

ये हैं शीर्ष 10

  1. शाहरुख खान 92
  2. थलपति विजय 80
  3. सलमान खान 75
  4. अमिताभ बच्चन 71
  5. विराट कोहली 66
  6. अजय देवगन 42
  7. एम.एस. धोनी 38
  8. रणबीर कपूर 36
  9. सचिन तेंदुलकर 28ऋतिक रोशन 28
  10. कपिल शर्मा 26(आयकर करोड़ रुपए में)