30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में मारा गया भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अज़हर! अज्ञात हमलावरों ने बम से उड़ाया

Terrorist Masood Azhar killed in Pakistan: भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के मारे जाने की खबर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 3 Jan 2024, 7:49 AM IST

 India most wanted terrorist Masood Azhar killed in Pakistan! Bombed by unknown assailants

भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मौलाना मसूद अजहर सोमवार को एक बम विस्फोट में मारा गया। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन मीडिया की अपुष्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख सुबह 5 बजे पाकिस्तान के बहावलपुर में मस्जिद से वापस जाते समय अज्ञात लोगों द्वारा किए गए बम विस्फोट में मारा गया। बता दें कि अजहर भारत में हुए कई आंतकी हमलों का मास्टर माइंड है और उसके आतंकी अक्सर कश्मीर में घुसपैठ करते समय भारतीय सेना के जवानों के हाथों शिकार होते है।

अज्ञात हमलावरों ने बम से उड़ाया

मीडिया में चल रहे अपुष्ट खबरों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अज़हर सुबह 5 बजे बहावलपुर मस्जिद से वापस जाते समय 'अज्ञात लोगों' द्वारा किए गए बम विस्फोट में मारा गया। बता दें कि मौलाना मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया था। इसके साथ ही वह संसद पर हुए हमले का मास्टर माइंड होने के साथ ही भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और कंधार अपहरणकर्ता का साजिशकर्ता भी था।

भारत में इन मामलों में था वांछित

1. मसूद अजहर के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा 2001 के संसद हमले और पंजाब पुलिस द्वारा 2016 के पठानकोट एयरबेस हमले में आरोप-पत्र दाखिल किया गया था।

2. अज़हर ने भारत पर क्रूर आतंकी हमले करने के लिए जैश-ए-मोहम्मद कैडर का इस्तेमाल किया जिसमें 5 जुलाई, 2005 को अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर पर हमला भी शामिल है।

3. 14 फरवरी, 2019 को सीआरपीएफ जवानों पर पुलवामा हमला।

4. 3 जनवरी, 2016 को अफगानिस्तान के बाल्क में मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हमले का भी निर्देश दिया। इसके अलावा वह अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन और तालिबान के संस्थापक मुल्ला उमर का करीबी सहयोगी था।

भारी सुरक्षा में रहता था मसूद

रिपोर्ट्स से बताया गया है कि मसूद इस्लामाबाद में पाकिस्तानी डीप स्टेट की सुरक्षात्मक हिरासत में रहता था। 55 वर्षीय आतंकवादी शायद ही कभी बहावलपुर में रेलवे लिंक रोड पर स्थित अपने मदरसे, मरकज-ए-उस्मान-ओ-अली की यात्रा करता था। अजहर का जन्म 10 जुलाई 1968 को पाकिस्तानी राज्य पंजाब के बहावलपुर में हुआ था।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर के उद्घाटन को बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी BJP, जेपी नड्डा और अमित शाह ने बुलाई बैठक