28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2024: विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई मीटिंग की डेट का ऐलान, संयोजक के नाम की होगी घोषणा

Opposition Alliance INDIA Mumbai Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज हो चली है। मिशन 2024 के लिए कांग्रेस सहित 26 विपक्षी दलों ने INDIA नामक गठबंधन बनाया है। जिसकी तीसरी बैठक मुंबई में होगी। इस मीटिंग की तारीख का ऐलान हो गया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 5 Aug 2023, 4:02 PM IST

विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई मीटिंग की डेट का ऐलान, संयोजक के नाम की होगी घोषणा

विपक्षी गठबंधन INDIA की मुंबई मीटिंग की डेट का ऐलान, संयोजक के नाम की होगी घोषणा

Opposition Alliance INDIA Mumbai Meeting: विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’(INDIA) की मुंबई मीटिंग की डेट का ऐलान हो गया है। यह मीटिंग 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होगी। इस बात की घोषणा शनिवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में दी। संजय राऊत ने बताया कि पटना और बेंगलुरु के बाद INDIA की बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में होगी। बैठक की मेजबानी शिवसेना करेगी और इसकी मेजबानी उद्धव ठाकरे करेंगे। हमारे साथ कांग्रेस और एनसीपी भी होंगी। आज की बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग थे। विपक्षी गठबंधन की इस मीटिंग का एजेंडा भी लगभग तय हो चुका है। इस मीटिंग में विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक के नाम फाइनल होगा।


पटना और बेंगलुरु में हो चुकी दो बैठक

मालूम हो कि विपक्षी गठबंधन की अभी तक दो बैठक हो चुकी है। पहली बैठक बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को हुई थी। इस बैठक की मेजबानी बिहारी के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने की थी। इस मीटिंग में 17 विपक्षी दल शामिल हुए थे। इसके बाद दूसरी मीटिंग बेंगलुरु में 17-18 जुलाई की हुई थी। इस बैठक की मेजबानी कांग्रेस ने की थी। इस मीटिंग में 26 विपक्षी दल शामिल हुए थे।



संयोजक का चयन और समन्वय समिति का गठन

मुंबई में होने वाली बैठक पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की शिवसेना और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की मेजबानी में होगी। इस मीटिंग में गठबंधन के किसी संयोजक के नाम पर फैसला हो सकता है। साथ ही समन्वय समिति का भी गठन हो सकता है। साथ ही इसी बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट के तालमेल के संदर्भ में भी कोई रूपरेखा तैयार की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - विपक्षी दलों की बेंगलुरु मीटिंग से क्या हासिल हुआ? आगे की क्या रणनीति बनी, पूरी डिटेल्स