18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वलसाड तट पर डूबती नाव से 9 मछुआरों को कोस्ट गार्ड ने बचाया; दमन एयर स्टेशन ने चलाया बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Indian Coast Guard rescue: गुजरात के वलसाड तट पर डूबती नाव 'जय माला' से 9 मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। एयर स्टेशन दमन से 'चेतक' हेलीकॉप्टर भेजकर चलाए गए इस सफल राहत अभियान से बड़ा हादसा टल गया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Imran Ansari

Aug 18, 2026

Indian Coast Guard rescue

दमन एयर स्टेशन ने चलाया बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, फोटो सोर्स- IANS

Valsad coast boat rescue; भारतीय तटरक्षक बल (ICG) एयर स्टेशन दमन ने मंगलवार को वलसाड तट के पास समंदर में डूब रही एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नाव 'जय माला' से मिली आपातकालीन सूचना (Distress Call) पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ा हादसा टाल दिया। नाव पर सवार सभी 9 मछुआरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बता दें कि बचाए गए मजदूरों की वीडियो सामने आई है, जिसमें वह हेलिकॉप्टर से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चेतक हेलीकॉप्टर ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

18 अगस्त 2026 को समंदर में ‘जय माला’ नाव के संकट में फंसने की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल ने बिना देरी किए राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। जानकारी मिलने के तुरंत बाद एयर स्टेशन दमन से ‘चेतक’ हेलीकॉप्टर को मौके के लिए रवाना किया गया। तटरक्षक बल की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए डूबने की स्थिति में पहुंच चुकी नाव तक पहुंच बनाई और उसमें सवार सभी 9 मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर हुई इस कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और सभी मछुआरों की जान बचाई जा सकी।

दमन में प्राथमिक उपचार

रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर समुद्र में फंसे सभी 9 मछुआरों को सुरक्षित लेकर दमन एयर स्टेशन पहुंचा। बताया गया कि नाव के डूबने की स्थिति में पहुंचने के बाद मछुआरों को सुरक्षित निकालने के लिए तटरक्षक बल ने तत्काल अभियान चलाया। इस दौरान तीन मछुआरों को मामूली चोटें आईं। दमन एयर स्टेशन पहुंचते ही घायल मछुआरों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर निगरानी रखी गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी की जान नहीं गई। तटरक्षक बल की इस त्वरित कार्रवाई से समुद्र में एक बड़ा हादसा टल गया। पूरे अभियान में टीम ने मुश्किल समुद्री परिस्थितियों के बीच तेजी और सावधानी से काम करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचाया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर दिखाता है कि समुद्र में किसी भी आपात स्थिति के दौरान भारतीय तटरक्षक बल लोगों की जान बचाने और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग