
Zomato Deal with irctc indiam railway
Zomato IRCTC Deal: फूड एग्रीगेटिंग प्लेटफॉर्म जोमैटो ने भारतीय रेलवे (Indian Railway) खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ अपना नया ऑफर ‘जोमैटो-फूड डिलीवरी इन ट्रेन्स’ (Zomato-Food Delivery in Trains) के तहत एक डील की है। ट्रेन से यात्रा करते हुए अपना पसंदीदा भोजन जोमैटो पर ऑर्डर कर पाएंगे। फूड डिलीवरी आपको अपनी सीट पर मिलेगी। यह ट्रेन यात्राओं को नया रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब तक 100 स्टेशनों पर 10 लाख से अधिक ऑर्डर ग्राहकों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
इस सर्विस के तहत रेल यात्री सफर करते हुए अपना पसंदीदा फूड को ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसकी डिलीवरी पैसेंजर को उनकी सीट पर कर दी जाती है। कंपनी की यह सर्विस देश के कई शहरों में शुरू हो चुकी है। जोमैटो के अनुसार, उसकी ट्रेन फूड डिलीवरी सर्विस देश के 88 शहरों में उपलब्ध है। इस सर्विस के माध्यम से कंपनी अब तक देश के 100 से ज्यादा रेल स्टेशनों पर यात्रियों को 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर किए जा चुके हैं।
जोमैटो के को-फाउंडर एवं CEO दीपिंदर गोयल ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। दीपिंदर गोयल ने लिखा, 'जोमैटो अब 100 से ज्यादा रेल स्टेशनों पर सीधे आपके डिब्बे में फूड डिलीवर कर रही है। IRCTC के साथ हमारी पार्टनरशिप का आभार। हम पहले ही ट्रेनों पर 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर कर चुके हैं। अपनी अगली यात्रा में इसे ट्राई करिए!'
Updated on:
14 Sep 2024, 1:25 PM IST
Published on:
14 Sep 2024, 1:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.