30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेन्नई से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना, उड़ान में हुई 6 घंटे की देरी

दुबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट शनिवार को देरी से उड़ी, इस फ्लाइट को सुबह 7.20 बजे उड़ान भरनी थी। मगर एक अज्ञात कॉल ने फ्लाइट में बम होने का दावा किया, जिसके बाद फ्लाइट को उड़ान भरने से रोक दिया गया और उसकी जांच की गई। जांच के बाद पता चला की कॉल फर्जी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 27 Aug 2022, 6:40 PM IST

IndiGo Flight from Chennai to Dubai Delayed by 6 Hours Due to Bomb Threat, caller arrested

IndiGo Flight from Chennai to Dubai Delayed by 6 Hours Due to Bomb Threat, caller arrested

चेन्नई से दुबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को बम की सूचना मिलने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात शख्स ने फोन कर बताया कि विमान में बम रखा गया है। अनजान फोन कॉल पर प्लेन में बम मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसी और विमान कंपनी के कर्मचारी हरकत में आ गए। आनन-फानन में पुलिस ने जब अज्ञात कॉल के आधार पर फ्लाइट के अंदर जांच शुरू की। हालांकि जांच के दौरान प्लेन में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।


विमान में करीब 160 यात्री सवार थे। विमान सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रवाना होने के लिए तैयार था। लेकिन तभी एक व्यक्ति, जो अपने परिवार के सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था, उसने नशे में धुत्त होकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके फ्लाइट में बम होने का दावा किया था। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को इंडिगो की उड़ान के अंदर तलाशी करनी पड़ी। इस फ्लाइट को सुबह 7.20 बजे रवाना होना था, उसे 6 घंटे देरी से रवाना किया गया।


गुमनाम कॉल आने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने में जुट गई थी। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मालूम हुआ कि कॉल फर्जी था। अधिकारियों के मुताबिक, हालांकि विमान में ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे अधिकारियों और अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले पर पुलिस ने कॉल ट्रेस करके व्यक्ति की पहचान की। चेन्नई का यह निवासी अपने परिवार के दो सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्मोक अलर्ट के बाद इंडिगो फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग