
Indonesia Ban Palm Oil Export From Today Many Products Price Increased In India
आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। इंडोनेशिया आज यानी 28 अप्रैल से खाद्य तेलों का निर्यात बंद कर दिया है। खास बात यह है कि इसका असर भारत समेत कई देशों पर देखा जा सकता है। खास तौर पर भारतीयों के लिए ये खबर और ज्यादा परेशान करने वाली हो सकती है क्योंकि देश में खाने के तेल तो महंगे होंगे ही साथ ही रोजमर्रा की कई चीजें और महंगी होने वाली हैं। यानी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल देश की कई कंपनियों अपने उत्पादों में पाम ऑयल का इस्तेमाल करती है। ऐसे में निर्यात बंद होने के बाद इनके दामों में खासा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसलिए बढ़ेगी मुश्किल
भारत खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है, और अपनी जरूरत का 50-60 फीसदी खाद्य तेल आयात करता है। इंडोनिया के इस फैसले का असर इसलिए भारत पर ज्यादा पड़ेगा क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 50 फीसदी से ज्यादा पाम तेल इंडोनेशिया से ही आयात करता है।
यह भी पढे़ं - सोया तेल में फिर 50 रुपए की उछाल, मूंगफली तेल के भी बढ़ गए दाम, जानें आगे क्या होगा
इन चीजों के बढ़ेंगे दाम
पहले ही यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण देश में सनफ्लार ऑयल (सूरजमुखी का तेल) महंगा हो चुका है, वहीं देश में सरसों के तेल के दामों में काफी तेजी देखी गई है। इन सबके बीच पाम ऑयल के निर्यात पर लगी रोक और मुश्किल बढ़ाने वाली है।
अब पाम तेल के महंगे होने से ना केवल देश में एडिबल ऑयल (खाने के तेल) महंगे होंगे बल्कि कई उपभोक्ता वस्तुएं जैसे केक, बिस्कुट और चॉकलेट से लेकर शैंपू-साबुन तक के दाम बढ़ने वाले हैं।
भारत की कई एफएमसीजी और सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली कंपनियां भी बड़ी मात्रा में पाम तेल का यूज करती हैं। इनके चलते वो एफएमसीजी प्रोडक्ट्स जिनमें पाम तेल यूज होता है, महंगे होने वाले हैं।
ये कंपनियां पहले कर चुकी आगाह
इन कंपनियों ने तो पहले ही बता रखा है कि वो अपने प्रोडक्ट्स में पाम ऑयल का यूज करती हैं। जैसे एचयूएल, नेस्ले, प्रॉक्टर एंड गैम्बल और लॉरियल ने अपने उत्पादों में पाम तेल की मात्रा रखने के बारे में जानकारी दे रखी है।
इन कंपनियों को होगा मुनाफ
खाद्य तेल बाजार पर Adani Wilmar और Ruchi Soya का कब्जा है। इसलिए इन दोनों शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खाद्य तेल की कीमतों के बढ़ने से इन दो कंपनियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से इन कंपनियों के शेयर में भी खासा उछाल देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें - खाने के तेल की महंगाई हुई बेकाबू, दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, राहत के आसार कम
Published on:
28 Apr 2022 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
