30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोया तेल में फिर 50 रुपए की उछाल, मूंगफली तेल के भी बढ़ गए दाम, जानें आगे क्या होगा

फिर महंगा हुआ खाद्य तेल  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 10 Mar 2022, 12:53 PM IST

oil.png

इंदौर। मध्यप्रदेश में खाद्य तेल फिर महंगा हो गया है। खाद्य तेलों के रूप में इस्तेमाल किए जानेवाले दो प्रमुख तेलों, सोयाबीन और मूंगफली तेल के दाम बढ़ गए हैं। इंदौर बाजार में जहां सोयाबीन तेल प्रति दस किलो 40 से 50 रुपये बढ़ गया है वहीं मूंगफली तेल भी 30 रुपए से 50 रुपये बढ़कर 1600 से 1620 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया मेें एमडीओ में बढ़ोतरी किए जाने से केएलसी में जोरदार तेजी के कारण तेलों की कीमतें बढ़ी हैं। इंडोनेशिया, मलेशिया सहित विदेशों में तूफानी तेजी से इंदौर समेत देश के घरेलू बाजारों में सोया तेल और पाम के दाम खासे उछल गए।

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि दरअसल, इंडोनेशिया महंगाई को रोकने के लिए प्रयास कर रहा है. इसके तहत पाम तेल के निर्यात की सीमा 10 फीसदी घटा दी। इससे तेल की पूरी डिमांड मलेशिया शिफ्ट होने की संभावना है। यही वजह है कि केएलसी में तूफानी तेजी देखने को मिली।

इंदौर बाजार में सोयाबीन तेल 40 से 50 रुपये बढ़कर 1610 से 1620 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसी तरह इंदौर पाम तेल भी 50 से 55 रुपये बढ़कर 1655 से 1660 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इधर इंदौर मूंगफली तेल में भी 30 से 50 रुपये की वृद्धि हुई. यह बढ़कर 1600-1620 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया है। स्थानीय खेरची बाजार में सोयाबीन तेल और मूंगफली तेल के दाम करीब 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।

अब आगे क्या— जानकारों और व्यापारियों के मुताबिक अभी भले ही दाम बढ़े हैं पर कुछ दिनों में तेल के दामों में खासी राहत मिल सकती है। बताते हैं कि इंडोनेशिया में पाम तेल का उत्पादन दो लाख टन बढ़ने की संभावना है। इसी तरह मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन 19 मिलियन टन तक पहुंच गया है। रूस यूक्रेन वार भी थमने की उम्मीद है. इन सब कारणों से तेल के दाम कम होने की संभावना बन चुकी है।

यह भी पढ़ें - सोयाबीन के तेल में दामों में जबर्दस्त गिरावट, 40 रुपए की कमी, जानिए अब कितने हुए दाम