30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोयाबीन के तेल में दामों में जबर्दस्त गिरावट, 40 रुपए की कमी, जानिए अब कितने हुए दाम

तेल की कीमत में जबर्दस्त कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 7 Mar 2022, 9:04 AM IST

soya_oil.png

तेल की कीमत में जबर्दस्त कमी

इंदौर। मध्यप्रदेश में खाद्य तेलों के बढ़ते दामों के बीच राहत की खबर आई है. प्रदेश में सोयाबीन तेल की दाम में खासी कमी हुई है. ऊपरी स्तर पर खाद्य तेलों में लेवाली धीमी पड़ने के कारण सीबीओटी सोयाबीन तेल में करीब 3.5 प्रतिशत की जोरदार गिरावट हुई. इसका असर प्रदेशभर के बाजारों में दिख रहा है. स्थानीय सोयाबीन तेल के दाम प्रति दस किलो करीब 40 रुपये घट गए हैं. व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन के अलावा अन्य तेलों के दाम भी कम हुए हैं. पाम तेलों की कीमत में भी गिरावट आई है.

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि दाम कम होने की अनेक वजह - स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि दाम कम होने की अनेक वजह है. कच्चे तेल और चीन मार्केट में कमजोरी आई है. इधर अमेरिकी प्लांटों के पास सोया तेल का स्टाक भरपूर है. यूक्रेन-रूस संकट के बीच अमेरिका में सर्वोच्च स्तर पर जा पहुंची महंगाई को रोकने के लिए राष्ट्रपति द्वारा बायो-डीजल कार्यक्रम को टाले जाने के संकेत देने की रिपोर्ट भी प्रमुख वजह है.

प्लांट सोयाबीन के दाम करीब 100- 300 रुपये तक घटाकर खरीदी कर रहे, इन सबका असर प्रदेश भर के किराना बाजारों पर- बाजारों में मुनाफा वसूली की बिक्री के दबाव में तेल टूट गया. इसके साथ ही सोयाबीन में प्लांटों की खरीदी भी मनमुताबिक नहीं होने से सोयाबीन के दाम भी कुछ घटे हैं. प्लांट सोयाबीन के दाम करीब 100- 300 रुपये तक घटाकर खरीदी कर रहे हैं. इन सबका असर प्रदेश भर के किराना बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है.

स्थानीय और घरेलू ब्रांडेड सोयाबीन तेल अब 1550- 1560 रुपये प्रति दस किलो के दाम पर बिक रहा - इंदौर का स्थानीय और घरेलू ब्रांडेड सोयाबीन तेल अब 1550- 1560 रुपये प्रति दस किलो के दाम पर बिक रहा है. 40 रुपये की जोरदार गिरावट उपभोक्ताओं के लिए राहत बन गई. व्यापारियों के अनुसार सोयाबीन के अलावा अन्य तेलों के दाम भी कम हुए हैं. पाम और अन्य खाद्य तेलों की कीमत में भी गिरावट आई है.

यह भी पढ़ें - खाद्य तेल में 32 रुपए प्रति लीटर की उछाल, अभी और बढ़ेंगे दाम, जानिए क्या है वजह