30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाने के तेल की महंगाई हुई बेकाबू, दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर, राहत के आसार कम

वैश्विक स्तर पर भाव तेज होने से भारतीय खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Apr 2022, 5:11 PM IST

960029-edible-oil-price.jpg

oil rates

इंदौर। दुनिया के सबसे बड़े पाम ऑयल उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया ने अपने देश में ही इसकी किल्लत के चलते निर्यात पर रोक लगा दी है। यह रोक 28 अप्रैल से शुरू होगी और किल्लत खत्म होने तक चलेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा, मैं खुद इसकी निगरानी करूंगा, ताकि देश में खाद्य तेल की आपूर्ति पर्याप्त रहे और कीमत भी कम रहे।

MUST READ: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानिए क्या है आज का रेट

दरअसल, खाद्य तेलों के दाम बढ़ने से इंडोनेशिया में ज्यादातर पाम ऑयल उत्पादक इसका निर्यात करने लगे थे। यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया के कई देश अपने यहां खाद्यान आपूर्ति सामान्य और कीमतें स्थिर रखने के लिए कृषि उत्पादों के निर्यात को सीमित या प्रतिबंधित कर रहे हैं। वनस्पति तेल सप्लायर अर्जेंटीना ने सोयाबीन तेल पर निर्यात कर बढ़ा दिया है। वैश्विक स्तर पर भाव तेज होने से भारतीय खाद्य तेलों की कीमतों में उछाल आया है।

लूज तेल ( प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1640 से 1660, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1600 से 1625, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1590 से 1595, मुंबई सोया रिफाइंड 1595 से 1600, मुंबई पाम तेल 1515, इंदौर पाम 1640, राजकोट तेलिया 2560, गुजरात लूज 1625, कपास्या तेल इंदौर 1575 से 1580 रुपए।

तिलहन : सरसों 6600 से 6700, रायड़ा 6200 से 6400, सोयाबीन 7500 से 7645 रुपए क्विंटल सोयाबीन डीओसी स्पॉट 59000 से 61500 रुपए टन

प्लांटों के सोयाबीन भाव बंसल - 7750, महाकाली 7800, प्रेस्टीज 7700, लक्ष्मी 7600, लक्ष्मी 7600, इटारसी 7500, सांवरिया 7750, रुचि 7700, धानुका 7800, प्रकाशस 7800 व एवी 7600 रुपए।

कपास्या खली (60 किलो भरती ) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2225, देवास 2225, उज्जैन 2225, खंडवा 2200, बुरहानपुर 2200, अकोला 3300 रुपए।

भारत पर पड़ेगा असर

आपको बता दें कि इंडोनेशिया पाम ऑयल का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। यह सालाना 48 मिलियन टन (एमटी) पाम ऑयल का उत्पादन करता है जिसमें से 17 मिलियन टन इंडोनेशिया में ही इस्तेमाल किया जाता है और बाकी बचे हुए 31 फीसदी को निर्यात किया जाता है। ऐसे में भारत इंडोनेशिया से करीब 40 लाख टन पाम ऑयल का आयात करता है। अज जहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को यह एलान किया कि वे आने वाले दिनों में पाम ऑयल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने जा रहे है, ऐसे में कीमते बढ़ने की बात सामने आ रही है।