30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी राहत, जानिए क्या है आज का रेट

आज ये हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है रेट..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Astha Awasthi

•

Updated: 24 Apr 2022, 11:45 AM IST

01_petrol_diesel.png

petrol diesel price

भोपाल। सरकारी कंपनियों ने एक बार फिर आम जनता को राहत दी है। मध्य प्रदेश (madhya pradesh news) में पेट्रोल-डीजल (mp petrol diesel price) की कीमतों में 18वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। 6 अप्रैल से पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल ( petrol diesel price stable for nine days) की कीमत स्थिर है। ऐसे में अप्रैल महीने में आज 18वां दिन है, जब आम लोगों को राहत दी गई है। बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में डीजल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गया है।

जानिए क्या है एमपी में रेट

इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, डीजल का भाव 101.29 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बालाघाट में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। बालाघाट में पेट्रोल 103.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, पेट्रोल 120.48 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपये पहुंच गया है। जबकि डीजल की कीमत 101.09 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ग्वालियर में भी डीजल 101.25 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, पेट्रोल 118.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं, जबलपुर में पेट्रोल 118.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यहां डीजल 101.27 रुपये प्रति लीटर है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।