28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: बारामूला में भारतीय जवानों को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आज भारतीय सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार कश्मीर के बारामूला में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुआ। जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मारा गया जबकि दो अन्य हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Jul 2022, 11:39 PM IST

encounter_army.jpg

Jammu Kashmir 1 JeM terrorist killed 2 arrested in Baramulla Encounter

Jammu Kashmir: भारतीय सुरक्षाबलों को आज कश्मीर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बारामूला जिले के आज भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुआ, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया गया। जबकि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मारे गए आतंकवादी अभी पहचान नहीं की गई है। सुरक्षाबल उसके पहचान की कोशिश में जुटे हैं। एनकाउंटर के बारे में बताया गया कि पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशिष्ट इनपुट के आधार पर, पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ हादीपोरा रफियाबाद में थाना डांगीवाचा के अधिकार क्षेत्र में एक संयुक्त नाका स्थापित किया था।

दो पिस्टल, दो मैगजीन और 11 कारतूस बरामद-
जम्मू कश्मीर पुलिस ने आगे बताया कि जांच के दौरान, संयुक्त दल ने लोरिहामा लिंक रोड से हद्दीपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने संयुक्त नाका पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। उनके पास से दो पिस्टल और दो पिस्टल मैगजीन के साथ 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में लश्कर के 3 आतंकी ढेर, लगातार दूसरे दिन मारे गए तीन दहशतगर्द

रंगरेथ श्रीनगर के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार आतंकी-
गिरफ्तार दोनों की पहचान तारिक अहमद वानी और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है, दोनों ओल्ड एयरफील्ड, रंगरेथ, श्रीनगर के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी हैं और सुरक्षा बलों और नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में थे।