31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी से मिले JDU सांसद ललन सिंह, संसद में बीजेपी के समर्थन को लेकर कही ये बातें

Bihar News: एनडीए की सरकार में जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री थे। इसके बाद में जेडीयू ने उनके कार्यकाल को बढ़ाया नहीं। इसके बाद जेडीयू केंद्र सरकार से बाहर हो गई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ललन सिंह केंद्र कैबिनेट की ओर चल दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 2 Feb 2024, 7:00 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात को लेकर ललन सिंह ने X (पूर्व में ट्वीटर) पर पोस्ट कर फोटो शेयर कर जानकारी दी। बता दें कि जेडीयू सांसद ललन सिंह महागठबंधन सरकार के दौरान पीएम मोदी पर लगातार हमलावर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इसके अलावा संसद में भी बीजेपी नेताओं संग जमकर नोक-झोंक देखने को मिलती रहती थी।

ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से दिया था इस्तीफा

बता दें कि मार्च में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव में चली जाएंगी। केंद्रीय कैबिनेट वाली चर्चा की संभावना बहुत ही कम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटने के बाद ललन सिंह को जेडीयू के आला पदाधिकारियों में भी जगह नहीं मिल पायी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफे को लेकर ललन सिंह का कहना था कि वो अपने लोकसभा क्षेत्र में कम ध्यान दे पा रहे थे। इसी समस्या के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया था। इसके बाद से जेडीयू और भाजपा की नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई थीं।

मुलाकात को लेकर कयास शुरू

पीएम मोदी से हुई इस मुलाकात को लेकर X पर ललन सिंह ने लिखा कि संसद भवन, दिल्ली देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात हुई। इसके बाद इस मुलाकात को लेकर चर्चा होने लगी हैं। जहां एक तरफ बिहार में अभी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर इस मुलाकात को लेकर भी कई मकसद निकाले जा रहे हैं। पिछली एनडीए की सरकार में जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री थे। इसके बाद में जेडीयू ने उनके कार्यकाल को बढ़ाया नहीं। इसके बाद जेडीयू केंद्र सरकार से बाहर हो गई। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या ललन सिंह केंद्र कैबिनेट की ओर चल दिए हैं? ऐसी चर्चा भी होने लगी है।
ये भी पढ़ें: हेमंत सोरेन के समर्थन में आई ममता बनर्जी, बीजेपी पर लगाए ये बड़े आरोप