22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP CEC Meeting: झारखंड चुनाव पर PM Modi ने बुलाई केंद्रीय समिति की बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर हुई चर्चा

Jharkhand CEC Meeting: झारखंड विधानसभा चुनाव (Assembly Elections Candidate Name) के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए BJP राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 16 Oct 2024, 9:15 AM IST

BJP central Committee meeting on Jharkhand assembly election

BJP central Committee meeting on Jharkhand assembly election 2024

BJP CEC Meeting: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के मद्देनजर उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करने के लिए मंगलवार को भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की मौजूदगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, के. लक्ष्मण, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सर्बानंद सोनोवाल और वानाती श्रीनिवासन सहित CEC के कई अन्य सदस्य शामिल हुए।

ये बड़े नेता भी रहे मौजूद

झारखंड के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के चुनाव सह-प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, झारखंड भाजपा प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित झारखंड भाजपा कोर ग्रुप के अन्य कई महत्वपूर्ण नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक, सीईसी की बैठक में झारखंड की 50 के लगभग विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। बताया जा रहा है कि भाजपा बुधवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में 35 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा सकते हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को ही महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा की है। महाराष्ट्र में राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, झारखंड की 81 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। पहले चरण के तहत राज्य की 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को और दूसरे चरण के तहत 38 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों राज्यों में नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: दीपावली से पहले बिहार को सीएम नीतीश का खास तोहफा, 22 एजेंडों पर लगाई मुहर