23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / Assembly Elections Schedule 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज! समझिए सत्ता का समीकरण

Assembly Elections Schedule 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज! समझिए सत्ता का समीकरण

Jharkhand Assembly Elections Date 2024: भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) शुक्रवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावो की घोषणा कर सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 16 Aug 2024, 1:21 PM IST

Jharkhand Assembly Elections 2024

Jharkhand Assembly Elections 2024

Jharkhand Assembly Elections Date 2024: भारतीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) शुक्रवार को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनावो की घोषणा कर सकता है। झारखंड राज्य की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गठबंधन के साथ सरकार बनाई। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में बहुमत के लिए 43 विधायकों (MLA) की जरूरत होती है। चुनाव आयोग के आधिकारिक बयान के अनुसार, चुनाव आयोग आज दोपहर के बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा।

झारखंड में सत्ता का समीकरण

झारखंड राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 81 है। यहां गठबंधन के पास 48 MLA हैं। झामुमो के पास 29, कांग्रेस के 17, राजद का एक और CPI(ML) का एक विधायक है। हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री बने। झारखंड के CM हेमंत सोरेन जमीन को घोटाले में 31 जनवरी गिरफ्तार किया। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले उन्होंने CM पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी थी। चंपई सोरेन ने CM पद से इस्तीफा दिया था। हेमंत ने 4 जुलाई को तीसरी बार झारखंड के CM पद की शपथ ली।

राज्य : झारखंड
सरकार : JMM-कांग्रेस सरकार
कार्यकाल खत्म : 4 जनवरी 2025
संभावित चुनाव तारीख : अक्टूबर 2024

ये भी पढ़ें: ‘वाम और राम’ का कारनामा’, CM ममता बनर्जी के बयान से मचा बवाल