3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल ने दी मंजूरी, झारखंड में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, तारीख हुई घोषित, यहां जानिए पूरी डिटेल

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने को लेकर अपनी स्वीकृति दे दी है। यहां चार चरणों में चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ डीके तिवारी ने पंचायत चुनाव की औपचारिक घोषणा कर दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 10 Apr 2022, 8:21 AM IST

राज्यपाल ने दी मंजूरी, झारखंड में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, तारीख हुई घोषित, यहां जानिए पूरी डिटेल

राज्यपाल ने दी मंजूरी, झारखंड में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव, तारीख हुई घोषित, यहां जानिए पूरी डिटेल

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चार चरणों में होगा। राज्यपाल रमेश बैस ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव कराने के लिए शनिवार को अपनी स्वीकृति प्रदान की। झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत निकायों के ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए कुल चार चरणों 14 मई, 19 मई, 24 मई एवं 27 मई, 2022 को चुनाव होंगे।

सरकार की ओर से पंचायत चुनाव-2022 की तैयारी पूरी कर ली गई है। संशोधन पर राज्य निर्वाचन आयोग के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। पंचायत चुनाव ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर से होगा। इसे लेकर 50 हजार बैलेट बॉक्स उत्तर प्रदेश से मंगाए गए हैं। यहां लगभग 52 हजार बैलेट बॉक्स पहले से उपलब्ध हैं।

राज्य में कुल 4345 ग्राम पंचायतों में 53479 सदस्यों के निर्वाचन के लिए वोटिंग होगी। वहीं 4345 मुखिया, 5341 पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद के 536 सदस्यों के लिए चुनाव होगा।बैलेट पेपर से चुनाव होगा।पहले चरण में 1127 ग्राम पंचायतों, दूसरे चरण में 872, तीसरे चरण में 1047 तथा चौथे चरण में 1299 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें: ये है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में है नाम दर्ज

बता दें, कि झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया गया था। राज्यपाल ने शनिवार को सहमति दे दी। बाद में राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ डीके तिवारी ने इसकी विधिवत घोषणा कर दी है। शनिवार शाम साढ़े पांच बचे चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया।

यह भी पढ़ें: 'मैं रात को सोता हूं, अपने देश को समझने की कोशिश करता हूं' - राहुल गांधी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय